मशहूर सिंगर लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाकर मशहूर हुई रानू मंडल की सफलताएं इन दिनों आसमान छू रही हैं। रानू मंडल ने अपने एक वायरल वीडियो से ही चारों और तहलका मचा दिया है। रानू मंडल को उनके पहले गाने ‘तेरी मेरी कहानी’ ने उन्हें ना सिर्फ बॉलीवुड में पहचान दिलवाई है बल्कि इस गाने से उन्होंने कई लोगों को दिल भी जीत लिया है। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को अपनी नई फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ में गाने का मौका भी दिया है।

अब उनका दूसरा नया गाना ‘आदत’ आने वाला है। इस गाने का मेकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस मेकिंग वीडियो को अभी तक 77 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

जबकि इस वीडियो को 90हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस विडियो को बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए हिमेश ने लिखा आदत की रिकार्डिंग के दौरान ऐसा लगा कि रानू जी केवल एक गाने की स्टार नहीं है। जब आप इस गाने को सुनेंगे तो मुझसे सहमत होंगे। इस बात में कोई दोराए नहीं कि रानू सचमुच एक डिवाइन और वर्सिटाइल कलाकार है। एक महान प्रतिभा। आप सभी का धन्यवाद। यह ‘हैप्पी हार्डी और हीर’ से आदत का क्लिप।
रानू मंडल बनी सोशल मीडिया स्टार
बता दें कि रानू मंडल ‘आदत’ सॉन्ग के अलावा हिमेश रेशमिया के साथ ‘आशिकी में तेरी’ के लिए भी काम करने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल का डेब्यू सॉन्ग ‘तेरी मेरी कहानी’ काफी हिट हुआ। उनके एक वायरल वीडियो ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी आवाज से हिमेश रेशमिया और बाकी अन्य सिंगर्स को भी लुभाया। अब रानू मंडल सोशल मीडिया से जन्मी एक उभरता हुआ स्टार बन गई हैं। इंटरनेट की दुनिया में रानू मंडल ने तो अपने जलवे बिखेर ही रखें हैं साथ ही उनके गाने भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

लेकिन खास बात यह भी है जब से हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के गानों में गाने का मौका दिया है जब से वह सुर्खियों में ज्यादा रहने लगी हैं।


Download Android App
Download iOS App



