फिल्म सिंबा से धमाल मचाने के बाद एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की जोड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार है. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने इसका मेगा ऐलान भी कर दिया है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने फिल्म निर्माता भूषण कुमार के साथ पोज देते हुए एक फोटोशूट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि जल्दी ही दोनों एक साथ एक मजेदार फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम सर्कस रखा गया है।

ये एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज को कास्ट किया गया है। जबकि साथ ही कॉमेडी स्टार वरुण शर्मा भी नजर आने वाले है। फिल्म के इस मेगा ऐलान के बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस बेहद खुश हैं। इसके बारे में ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

ऐसा पहली बार होने वाला है कि रणवीर सिंह डबल रोल निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म अंगूर की रीमेक हैं। इस फिल्म में संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म एक के बाद एक होती गलतियों पर बेस्ड थी जो हंसाने वाली सिचुएशन पैदा करती है। इसी फिल्म को अब रोहित शेट्टी अपने निर्देशन में दोबारा रीक्रिएट करने वाले हैं।

ये फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जाने वाली है। फिल्म को अगले महीने से मुंबई में ही शूट किया जाने वाला है। फिल्म को मेकर्स साल 2021 की सर्दियों तक रिलीज करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार और रिलायंस एंटरटेनमेंट को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



