खूब सारा खाना खाकर कोमा में पहुंचे रणवीर सिंह, तस्वीरें शेयर कर बताई अपनी हालत

Summary :

हमेशा अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सिंह इन दिनों न्यूयॉर्क में क्वाल‍िटी टाइम ब‍िता रहे हैं।

हमेशा अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सिंह इन दिनों न्यूयॉर्क में क्वाल‍िटी टाइम ब‍िता रहे हैं। एक्टर ने न्यूयॉर्क में शॉप‍िंग से लेकर टाको, हनी-बटर टोस्ट, मार्शमेलो, पेस्ट्री सह‍ित यहां के अन्य लजीज खाने का जमकर लुफ्त उठाया। पर,इतना सब कुछ खाने के बाद क्या हाल हुआ इस बात का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है। मगर अब रणबीर का क्या हाल हुआ इस बारे में खुद एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी साझा करके बताया है।
हाल ही में रणवीर सिंह ने लजीज खानों की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें से पहली फोटो एक रेस्तरां के बाहर खड़े रणवीर की है, दूसरी में वे टाको खाते दिखे, इसके बाद हनी-बटर टोस्ट, हाफ बेक्ड मार्शमेलो कूकी विद प्रेट्जल्स एंड कूकी क्रंब्स, सॉफ्ट चीजकेक, रास्पबेरी सॉर्बेट, पफ पेस्ट्री जैसे कई स्वीट डिशेज के मजे लिए। 
वहीं इतनी सारी फोटोज शेयर करने के बाद रणवीर ने अपना हाल दिखाया। इस दौरान एक्टर पेट पर हाथ रखे सोफे पर लेटे हुए नजर आये। साथ ही एक्टर ने फोटो को शेयर कर लिखा ‘…और ये है नतीजा…फूड कोमा।
बता दें,  न्यूयॉर्क ट्र‍िप पर एक्टर के साथ मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा हैं। वैसे इन तस्वीरों को देख ऐसा प्रतीत होता है कि रणवीर और रोहन दोनों ने खूब मस्ती की है। इसके अलावा उन्होंने  न्यूयॉर्क की गल‍ियों में उन्होंने क्वाल‍िटी टाइम स्पेंड किया है।
 
काम मोर्चे पर बात करें तो आखिरी बार रणवीर सिंह को फिल्म 83 में देखा गया था। जबकि उनकी अपकमिंग फिल्मों में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्कस, जयेशभाई जोरदार शाम‍िल है।

Desk Team