Ranveer Singh Don 3 Controversy: Don 3 विवाद में कूदीं शोभा डे, बोलीं- ‘सुपरस्टार को बर्बाद करने की रची जा रही है बड़ी साजिश

Summary :

Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड के ‘बाजीराव’ यानी रणवीर सिंह इन दिनों एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के बाद सिनेमा की सबसे बड़ी संस्था FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने उनके खिलाफ ‘असहयोग आंदोलन’ (Non-Cooperation Directive) शुरू कर दिया है। यानी अब रणवीर सिंह के साथ कोई काम नहीं करेगा। इस कड़े फैसले के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अब इस पूरे विवाद में मशहूर लेखिका और सोशल मीडिया स्टार शोभा डे की एंट्री हुई है। शोभा डे ने रणवीर सिंह का खुलकर…

Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड के ‘बाजीराव’ यानी रणवीर सिंह इन दिनों एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के बाद सिनेमा की सबसे बड़ी संस्था FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने उनके खिलाफ ‘असहयोग आंदोलन’ (Non-Cooperation Directive) शुरू कर दिया है।

यानी अब रणवीर सिंह के साथ कोई काम नहीं करेगा। इस कड़े फैसले के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। अब इस पूरे विवाद में मशहूर लेखिका और सोशल मीडिया स्टार शोभा डे की एंट्री हुई है। शोभा डे ने रणवीर सिंह का खुलकर साथ दिया है और आरोप लगाया है कि यह सब कुछ रणवीर के करियर को बर्बाद करने के लिए एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है।

Ranveer Singh Don 3 Controversy: आखिर क्या है ‘डॉन 3’ का वो विवाद, जिसने रणवीर सिंह को स्टूडियो से बाहर करने की नौबत ला दी?

Ranveer Singh Don 3 Controversy
Ranveer Singh Don 3 Controversy ( Source : Social Media) 

इस पूरी कहानी की शुरुआत तब हुई जब रणवीर सिंह को फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर कर दिया गया। खबर है कि फिल्म से अचानक बाहर होने या हाथ खींचने की वजह से फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसी बात से नाराज होकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘असहयोग निर्देश‘ जारी कर दिया।

इसका सीधा मतलब यह है कि ऑर्गेनाइजेशन ने एलान किया है कि वो भारत के इतने बड़े सुपरस्टार को अब किसी भी स्टूडियो में जाकर काम नहीं करने देगा। जब तक यह मामला नहीं सुलझता, तब तक रणवीर सिंह के काम करने पर एक तरह से रोक लग सकती है। इस फैसले ने न सिर्फ रणवीर के फैंस को बल्कि इंडस्ट्री के कई लोगों को हैरान कर दिया है।

Ranveer Singh Don 3: शोभा डे ने FWICE को जमकर लताड़ा, दिल्ली जिमखाना से की तुलना

Ranveer Singh Don 3
Ranveer Singh Don 3 ( Source : Social Media) 

जब रणवीर सिंह चारों तरफ से घिर गए, तब उनके सपोर्ट में मशहूर राइटर शोभा डे आगे आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस कार्रवाई पर कड़े सवाल उठाए हैं। शोभा डे का कहना है कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के ‘दिल्ली जिमखाना क्लब‘ की तरह हैं- जहां सब कुछ ऊपर से एक जैसा दिखता है, लेकिन अंदर की कहानी अलग होती है।

शोभा डे ने कहा, “यह पूरा मामला सिर्फ ताकत दिखाने, कंट्रोल करने और लोगों पर जबरदस्ती रोक लगाने का है। यह कुछ ताकतवर लोगों द्वारा एक कलाकार को उसकी जगह दिखाने और सबक सिखाने की कोशिश है।” उन्होंने संगठन को फटकार लगाते हुए कहा कि धमकियां और दबाव बनाने की कोशिशें पहले भी कभी काम नहीं आईं और आगे भी काम नहीं करेंगी।

Don 3 Ranveer Singh Exit: निशाने पर सिर्फ रणवीर नहीं, ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर के खिलाफ भी रची जा रही है साजिश

Don 3 Ranveer Singh Exit
Don 3 Ranveer Singh Exit ( Source : Social Media) 

शोभा डे ने इस विवाद में एक और बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ रणवीर सिंह पर नहीं है, बल्कि फिल्म ‘धुरंधर’ की पूरी टीम को निशाना बनाया जा रहा है। शोभा डे के मुताबिक, “मुझे ऐसा लगता है कि यह रणवीर सिंह के खिलाफ तो है ही, लेकिन साथ ही ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर और उसके निर्माता के खिलाफ भी एक बड़ी साजिश हो सकती है।”

उन्होंने सीधा सवाल उठाया कि क्या आदित्य धर बॉलीवुड के कुछ बड़े और ताकतवर लोगों के लिए खतरा बन गए हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोका जा रहा है? आखिर में उन्होंने फिल्म निर्माता फरहान अख्तर से अपील की कि इस आपसी विवाद को कोर्ट में ले जाना चाहिए, न कि इस तरह से संगठनों को बीच में लाकर किसी कलाकार का काम बंद करवाना चाहिए।

Read More: शादी के कुछ महीनों बाद ही Youtuber Sourav Joshi और Avantika Bhatt के रिश्ते में आई दरार? व्लॉगर के एक बयान..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।