Sourav Joshi Divorce Rumours: यूट्यूब के नंबर वन व्लॉगर सौरव जोशी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। अभी कुछ महीने पहले ही सौरव जोशी ने अपनी मंगेतर अवंतिका भट्ट के साथ बेहद धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।
लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर फैल रही है, जिसने सौरव के करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि सौरव जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।
Sourav Joshi Divorce Rumours: क्यों उड़ी दोनों के अलग होने की अफवाह, आखिर कहां से शुरू हुआ यह पूरा विवाद?

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां रातों-रात बातें बनती और बिगड़ती हैं। सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट के बीच अनबन की खबरें तब शुरू हुईं, जब कुछ नेटिजन्स और फैंस ने दावा किया कि सौरव के रीसेंट व्लॉग्स में अवंतिका काफी कम नजर आ रही हैं। इसके बाद कुछ ट्रोल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट और इंस्टाग्राम पर यह अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अवंतिका अपने मायके लौट गई हैं।
इंटरनेट पर कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा कर दिया कि अवंतिका की कुछ पुरानी चैट लीक हुई हैं, जिसके बाद से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। इस तरह के दावों ने सौरव के फैंस के बीच हलचल मचा दी और लोग लगातार उनके व्लॉग्स के नीचे कमेंट करके सच जानने की कोशिश करने लगे।
Sourav Joshi Latest Vlog: ‘प्रैंक व्लॉग’ और क्लिकबेट ने लगा दी आग, फैंस भी खा गए गच्चा
What we suspected turned out to be true: Saurav Joshi and Avantika are about to get divorced.!! 🤯🤯 pic.twitter.com/6ESWMGrMf4
— RiTesH (@ritesh_2oo) May 30, 2026
अक्सर देखा गया है कि यूट्यूबर्स अपने व्लॉग्स को मजेदार बनाने और व्यूज बटोरने के लिए ‘इग्नोरिंग माय वाइफ‘ या ‘वाइफ घर छोड़कर चली गई‘ जैसे प्रैंक वीडियो बनाते हैं। सौरव जोशी ने भी अपने कुछ वीडियोज में इस तरह के थंबनेल और टाइटल्स का इस्तेमाल किया था। लेकिन इंटरनेट के ट्रोल्स ने इन मजाकिया व्लॉग्स की छोटी-छोटी क्लिप्स को काटकर उन्हें इस तरह पेश किया जैसे सच में दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा हो गया हो।
कई यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया पेजों ने सिर्फ व्यूज के चक्कर में “अवंतिका ने दिया सौरव को धोखा” जैसे भ्रामक टाइटल के साथ वीडियो पोस्ट कर दिए। इस वजह से आम दर्शक, जो इन व्लॉग्स को हर दिन देखते हैं, वे भी इस झूठी अफवाह का शिकार हो गए और इसे सच मानने लगे।
Sourav Joshi Marriage: क्या है तलाक की खबरों की असली सच्चाई? यहां जानें हर एक बात का पूरा सच

अब बात करते हैं इस पूरे विवाद की असली सच्चाई की। आपको बता दें कि सौरव जोशी और अवंतिका भट्ट के तलाक या अलग होने की खबरें पूरी तरह से फर्जी, मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। सौरव और अवंतिका के बीच ऐसा कोई भी मनमुटाव नहीं है। दोनों आज भी एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।
Sourav Joshi और Avantika Bhatt की शादी 6 दिसंबर 2025 को ऋषिकेश में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। यह शादी काफी निजी रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों कई व्लॉग्स में साथ नज़र आए और फैंस ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद की। Sourav ने पहले बताया था कि यह एक अरेंज मैरिज थी और दोनों परिवार पहले से एक-दूसरे को जानते थे। लेकिन अब अचानक Avantika की गैरमौजूदगी ने कहानी को एक नया मोड़ दे दिया है।
हाल ही में आए उनके व्लॉग्स और सोशल मीडिया लाइव में भी दोनों को एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए देखा गया है, जहां उन्होंने इशारों-इशारों में इन अफवाहों को खारिज भी किया है। सौरव जोशी के करीबी सूत्रों और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से साफ पता चलता है कि यह सिर्फ कुछ लोगों द्वारा व्यूज और लाइक्स पाने के लिए फैलाई गई एक कोरी अफवाह है। इसलिए फैंस को ऐसी झूठी खबरों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए।























