नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। सर्टिफिकेशन इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (सीईआईएल) ने इंजीनियर समेत विभिन्न 85 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति एक वर्ष की निश्चित अवधि के अनुबंध पर होगी, जो कैंडिडेट्स के संतोषजनक प्रदर्शन पर निर्भर है और आवश्यकता पड़ने पर इसे 36 महीने या परियोजना के पूर्ण होने तक आगे बढ़ाया जा सकता है।
सीईआईएल की ओर से जारी 85 रिक्तियों में गुणवत्ता आश्वासन/गुणवत्ता नियंत्रण इंजीनियर – यांत्रिक/उत्पादन के 48, यांत्रिक – अपतटीय (गहरे समुद्र) का 1, गुणवत्ता मूल्यांकन/गुणवत्ता नियंत्रण इंजीनियर – विद्युत एवं इंस्ट्रूमेंटेशन के 20, ई एंड आई – अपतटीय (गहरे समुद्र) का 1, गुणवत्ता आश्वासन/गुणवत्ता नियंत्रण इंजीनियर – सिविल के 10, सुरक्षा अधिकारी का 1, विपणन एवं व्यापार विकास का 1, अनुबंध और खरीद का 1, कार्यालय प्रबन्धन का 1 और एचआर एसोसिएट का 1 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीईआईएल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या मैकेनिकल/प्रोडक्शन/सिविल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/डिप्लोमा, किसी भी इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी शाखा में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और औद्योगिक सुरक्षा में डिग्री/डिप्लोमा, या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या मैकेनिकल/उत्पादन/सिविल/आईटी/कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/इंस्ट्रुमेंटेशन विषय में डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसके अलावा सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार डिग्री धारक के लिए 35 से 55 वर्ष और डिप्लोमा धारक के लिए 40 से 55 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 41,821 से 94,195 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
–आईएएनएस
डीके/पीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



