Rishita Kothari Quits Seher Hone Ko Hai: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है जिसने टीवी प्रेमियों और फैंस के बीच खलबली मचा दी है। कलर्स टीवी के फेमस सीरियल ‘सहर होने को है’ (SHKH) में अपनी सिम्पलिसिटी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है है। ऋषिता इस शो में मुख्य किरदार यानी ‘सेहर उर्फ ऋशु’ का रोल निभा रही हैं, जो अपनी जिंदगी के मुश्किल हालातों से लड़कर दर्शकों की सबसे चहेती बन चुकी हैं। लेकिन शो के सेट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं।
दरअसल, शो में ऋशु की मां ‘कौसर’ का रोल निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस माही विज ने अचानक इस शो को अलविदा कह दिया है। सेट पर माही के आखिरी दिन का जो दृश्य था, उसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। अपनी ऑन-स्क्रीन मां की विदाई की खबर सुनते ही ऋषिता कोठारी खुद पर काबू नहीं रख पाईं और ग्रीन रूम में जाकर माही के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगीं। दोनों का यह रोता हुआ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तो चलिए जानते हैं, कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो करीब 9 साल बाद टीवी पर वापसी करने वाली माही विज ने अचानक यह शो छोड़ दिया?
Rishita Kothari Quits Seher Hone Ko Hai: ग्रीन रूम में जब गले लगकर रोईं ऋषिता और माही, सेट पर हर आंख हुई नम

टेलीविजन सीरियल ‘सहर होने को है’ के सेट पर उस वक्त माहौल बेहद इमोशनल हो गया, जब टीम को पता चला कि एक्ट्रेस माही विज का यह आखिरी शूटिंग डे है। माही विज ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए इस विदाई के पलों को फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ऋषिता कोठारी को यह खबर मिलती है कि उनकी ऑन-स्क्रीन मां शो छोड़ रही हैं, वे खुद को संभाल नहीं पातीं।
ऋषिता रोते हुए माही के ग्रीन रूम में दाखिल होती हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर अपने आंसू रोकने की पूरी कोशिश करती हैं, लेकिन ममता और अपनेपन का वो बांध टूट जाता है। ऋषिता, माही के गले लगकर बुरी तरह बिलख पड़ती हैं, जिसे देख सेट का पूरा स्टाफ भी इमोशनल हो जाता है।
Seher Hone Ko Hai: इंटरनेट पर आया फैंस का तूफान, मेकर्स को दी खुली चेतावनी

आपको बता दे , फैंस की ताकत एक बार फिर देखने को मिली है। जैसे ही ऋषिता कोठारी (ऋशु) के शो से अलग होने की खबरें आम हुईं, फैंस ने बिना वक्त गंवाए सोशल मीडिया पर मेकर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ट्विटर (X) से लेकर इंस्टाग्राम तक, हर तरफ सिर्फ एक ही नारा गूंज रहा है— “NO RISHU NO SHKH”।
यह हैशटैग इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ही घंटों में भारत के टॉप ट्रेंड्स में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। फैंस साफ कह रहे हैं कि अगर ऋशु नहीं होगी, तो वो इस शो को देखना बंद कर देंगे। दर्शकों ने मेकर्स को एक कड़ा संदेश दिया है कि वे अपनी पसंदीदा स्टार के साथ कोई समझौता नहीं बर्दाश्त करेंगे।
NO RISHU NO SHKH Twitter Trend: महीनों का लगाव और अचानक विदाई, टूट गया दर्शकों का दिल

यह सिर्फ एक टीवी सीरियल का ट्रैक नहीं है, बल्कि यह कहानी है उस गहरे जज्बाती रिश्ते की जो दर्शकों ने ‘सहर होने को है‘ और ऋशु के किरदार के साथ महीनों में बनाया है। फैंस ने ऋशु के सफर के हर उतार-चढ़ाव को अपना माना है, उसके सुख-दुख में उसका साथ दिया है। अब जब अचानक शो में उसके न होने या किरदार में बदलाव की बातें सामने आ रही हैं, तो दर्शकों का खुद पर काबू नहीं रहा। सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि मुख्य कैरेक्टर को हटाने से शो की असली आत्मा ही खत्म हो जाएगी।
Fans Support Rishita Kothari: क्या दर्शकों की जिद के आगे झुकेंगे मेकर्स? अब सबकी नजरें फैसले पर

आज के दौर में टीवी देखने वाले दर्शक केवल परदे पर दिख रही कहानी को चुपचाप एक्सेप्ट नहीं करते, बल्कि वो कहानी को बदलने का दम भी रखते हैं। मीडिया और टीवी इंडस्ट्री के जानकारों का भी मानना है कि जब कोई हैशटैग देश के टॉप ट्रेंड्स में शुमार हो जाता है, तो मेकर्स उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते।
फैंस के इस जबरदस्त रिएक्शन ने अब शो के मेकर को सोच में डाल दिया है। क्या फैंस की इस दीवानगी और मांग को देखते हुए मेकर्स अपनी कहानी में बदलाव करेंगे? क्या ऋशु की शो में धमाकेदार वापसी होगी? फिलहाल सभी की नजरें अब शो के मेकर्स के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App




