स्कर्ट पहन अवार्ड फंक्शन में पहुंचे रणवीर सिंह, पढ़े क्या था मस्तानी का रिएक्शन

Summary :

NULL

अपने अजीब तरह के लुक्स बनाने और ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल हाल में एक अवॉर्ड समारोह में रणवीर सिंह स्कर्ट पहनकर पहुंच गए।

यह अवॉर्ड फंक्शन जीक्यू मैगजीन द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें भारत की 50 कम उम्र के प्रभावशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया था।

Source

रणवीर सिंह ने स्कर्ट में यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है। जहां इस फंक्शन में सभी अपने बेस्ट लुक से सबको प्रभावित करना चाहते थे तब वहां रणवीर सिंह स्कर्ट पहने पहुंच गए। रणवीर सिंह ने यह धारीदार नीली स्कर्ट काली पैंट्स के ऊपर पहन रखी थी। रणवीर सिंह ने इस स्कर्ट के नीचे काले लेदर शूज भी पहने हुए थे। रणवीर के इस अजीब लुक से सभी का ध्यान उनकी ओर चला गया।

Source

हालांकि आपको भले ही रणवीर का यह लुक अजीब लग रहा हो लेकिन वह इस इवेंट में फटॉग्रफर्स को उत्साहित होकर पोज़ दे रहे थे। रणवीर भले ही अपने इस लुक पर इतरा रहे हों लेकिन उनकी कथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को उनका यह लुक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने रणवीर के इस लुक पर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ‘बिग नो’ ट्वीट किया।


https://twitter.com/deepikapadukone/status/883533424337858561
रणवीर अभी दीपिका पादुकोण के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर ने अपनी दाढ़ी भी काफी लंबी कर ली है।

Source

गत 6 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में उनका मोम का पुतला लगाया गया। हालांकि जैसे ही उनके मोम के पुतले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, लोगों का इस पर निगेटिव रिएक्शन भी आना शुरू हो गया। ज्यादातर लोगों को रणवीर के चेहरे और शरीर के आकार की हूबहू नकल करके बनाया गया यह पुतला पसंद नहीं आया।

Source

स्टैच्यू के बारे में कई लोगों ने कहा कि यह रणवीर की तरह बिलकुल नहीं लग रहा है। वहीं कुछ फैन्स ने इसे कोरियोग्राफर श्यामक डावर का स्टैच्यू बता डाला। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो इतना तक लिख दिया कि इस पुतले की शक्ल अक्षय कुमार से मिलती जुलती है।

Source

बता दें कि शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद रणवीर सिंह तीसरे भारतीय बॉलीवुड एक्टर हैं, जिनका मोम का पुतला फ्रांस के ग्रेविन म्यूजियम में लगाया गया है।

Desk Team