मोसुल में ISIS का किला ध्वस्त, सेना ने फहराया इराकी झंडा

Summary :

NULL

मोसुल : इस्लामिक स्टेट के गढ़ रहे मोसुल शहर पर इराकी सेना ने अपने देश का ध्वज फहरा दिया है। इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-आब्दी ने रविवार को ‘मुक्त’ कराए गए मोसुल में जीत की घोषणा की। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए यह करारी हार है। उन्होंने मोसुल पहुंचकर सेना को मुबारकबाद दी और मोसुल में जीत का ऐलान कर दिया। मोसुल में इराकी सेना का झंडा फिर से फहराने लगा है।

पिछले आठ महीनों तक चले संघर्ष के बाद इस जीत का ऐलान हुआ है। इस युद्ध में मोसुल के बड़े हिस्से को बर्बाद कर दिया था, वहीं हजारों आम नागरिक मारे गए और एक लाख से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर वहां से जाना पड़ा। मोसुल को 2014 में आइएस ने अपनी राजधानी बनाया था। इराकी सेना के कमांडो दस्ते अब पुराने मोसुल शहर में घुस गए हैं और वे आतंकियों की तलाश में घर-घर जा रहे हैं। आब्दी के आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर एक फोटो में वह काली सैन्य वर्दी पहने टोपी लगाये दिख रहे हैं जहां वह मोसुल में शहर पर फिर से कब्जे की घोषणा करने पहुंचे थे। उन्होंने मोसुल पहुंचकर सेना को बधाई दी और जीत का ऐलान किया।


इराकी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रसूल क अनुसार रविवार को टिगरिस नदी में तैरकर फरार होने की कोशिश कर रहे 30 आतंकी मारे गए हैं. इराकिया न्यूज चैनल ने बताया है कि सेना ने मोसुल शहर में नदी के किनारे इराकी झंडा फहरा दिया है. आइएस की मजबूत पकड़ वाला इलाका अब आजाद हो गया है. शनिवार को आइएस ने मोसुल में लड़ते हुए मरने का नारा दिया था.

Desk Team