लाइव चैट में जोर-जोर से बात करने पर दीपिका पति रणवीर पर भड़की,आयुष्मान बोले- भाभी डांट रही हैं

Summary :

बॉलीवुड का मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते इन दिनों दोनों घर पर साथ रहकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

बॉलीवुड का मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते इन दिनों दोनों घर पर साथ रहकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अब घर में पैक होने के बाद ये कपल सोशल मीडिया के जरिये लोगों के साथ सम्पर्क में बने हुए हैं,वहीं लोगों को रणवीर-दीपिका की केमेस्ट्री बहुत लुभाती भी है। लेकिन हाल ही में  रणवीर सिंह को अपनी पत्नी दीपिका की जोरदार फटकार सुननी पड़ी,और उनकी नोकझोंक का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल  हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर लाइव आए आयुष्मान
हाल ही में आयुष्मान खुराना हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे। इन बीच उन्होंने रणवीर सिंह को भी इंस्टाग्राम लाइव पर जोड़ लिया। तब रणवीर बस सोकर उठे ही थे और आयुष्मान- रणवीर जोर-जोर से बातें कर थे। सोकर उठने के बाद रणवीर अपने लंबे-लंबे बालों को ठीक कर रहे थे कि उन्हें देखने के बाद आयुष्मान भी अपनी कैप निकाल देते हैं और उन्हें अपने बाल दिखाते हैं। 
इसके बाद दोनों जोर से हंसने लगते हैं और तभी रणवीर कहते हैं, अच्छा चलो बाय-बाय, तुम्हारी भाभी डांट रही हैं, कह रही है मैं जूम कॉल कर रही हूं चिल्ला मत।

आयुष्मान उन्हें लाइव छोड़ देने को कहते हैं। साथ ही कहते हैं- ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं और मैं तुम्हें याद करता हूं। रणवीर ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं आयुष’ और ये कहकर ऑफलाइन हो जाते हैं। रणवीर के जाने के बाद आयुष्मान फैन्स से कहते हैं कि वह चले गए हैं, क्योंकि भाभी उन्हें डांट रही हैं।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बॉलीवुड का ये क्यूट कपल फिल्म 83 में साथ दिखाई देने वाले हैं।इस फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

Desk Team