टाइगर श्रॉफ के इस हमशक्ल ने तूफान में नाच कर सोशल मीडिया पर ढाया कहर,वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिट बॉडी और उनके डांस के आज लाखों लोग दीवाने हैं। इतना ही नहीं कुछ उनके चाहने वाले तो ऐसे भी हैं

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिट बॉडी और उनके डांस के आज लाखों लोग दीवाने हैं। इतना ही नहीं कुछ उनके चाहने वाले तो ऐसे भी हैं जो टाइगर की तरह बनने के लिए खूब मेहनत भी करते नजर आ जाते हैं। वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है टाइगर श्रॉफ ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान शानदार डांस मूव्ज़ और लचीले शरीर के दम पर बनाई है। सोशल मीडिया पर उनका डांस वीडियो आते ही वायरल हो जाता है। 
अब इंटरनेट पर टाइगर श्रॉफ के हमशक्ल ने धमाल मचाया हुआ है। उनके हमशक्ल का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  एक यूजर ने अपनी वीडियो क्लिप को ट्विटर पर शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ को टैग किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह शख्स भयंकर तूफान में बिल्डिंग पर खड़े होकर डांस करते हुए नजर आ रहा है। वहीं बैकग्राउंड में माइकल जैक्सन का गाना सुनाई दे रहा है। वैसे ख़ास बात यह भी है टाइगर श्रॉफ भी माइकल जैक्सन के बड़े तगड़े फैन हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 टाइगर इंटरनेट पर हैं खूब एक्टिव 
जैसा कि हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण आम जनता से लेकर सभी सेलेब्स अपने घरों के अंदर कैद हैं। इस लिस्ट में एक नाम टाइगर श्रॉफ का भी है जो लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। 
अब फ्री टाइम में टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर आये दिन अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें कुछ डांस और स्टंट्स के वीडियोज भी हैं।

Desk Team