सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, जोया अख्तर से मिली ये नसीहत !

Summary :

अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस शर्टलेस तस्वीर में रणवीर अपनी टोंड बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर साथी कलाकारों के साथ मस्ती मजाक करने में कभी पीछे नहीं रहते लेकिन कभी कभी इसके साथ भी सेलिब्रिटीज मस्ती कर जाते है।  इस बार रणवीर सिंह की टांग खींची है जोया अख्तर ने, जो मशहूर निर्माता निर्देशक है। 
अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस शर्टलेस तस्वीर में रणवीर अपनी टोंड बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं। 
रणवीर सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट करने के चलते काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा, “जब तुम कार्ब्स खा रहे हो और मैं तुम्हें देख रहा हूं।”
इस पर रणवीर का टांग खींचने के लिए जोया ने एक स्माइलिंग ईमोजी के साथ कमेंट किया, “बिहेव।” जोया का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
जोया के साथ-साथ डिनो मोरिया ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “स्वीट पोटैटो बॉस। लवली। लुकिंग फुल एंड फाइनल।”रणवीर की इस तस्वीर को बीस लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। 

View this post on Instagram

Me looking at you eating carbs like

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

फिलहाल रणवीर अपनी आगामी फिल्म ’83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के ऐतिहासिक जीत के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका को निभाते नजर आएंगे जो उस वक्त टीम के कप्तान थे। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
 

Ujjwal Jain