बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के फैन लंबे समय से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद से एक्टर की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। हाल ही में एक्टर की अपकमिंग फिल्म ’83’ की रिलीज डेट की घोषणा की गई है। जिसके मुताबिक, फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। मूवी हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। अब एक्टर के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिसके मुताबिक, रणवीर सिंह अब ‘महावीर कर्ण’ के रोल में नजर आने वाले हैं।

दरअसल रणवीर जल्द ही वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली फिल्म ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ में लीड रोल में नजर आएंगे। इसमें वे सूर्य पुत्र ‘महावीर कर्ण’ की भूमिका निभाएंगे। हालांकि मेकर्स या एक्टर की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा एंटरटेनमेंट को फिल्म के लिए रणवीर सिंह इस रोल में फिट बैठते दिख रहे हैं। इसलिए मेकर्स ने इस रोल को लेकर रणवीर सिंह से बातचीत भी की है उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है। हालांकि, अभी भी दोनों में से किसी की तरफ से भी ये बात कंफर्म नहीं की गई है। मगर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बात फाइनल है और जल्द ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा।

बताया जाता है कि ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ हिंदी भाषा के अलावा 4 अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। जिनमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम शामिल होगी। मेकर्स ने 23 फरवरी 2021 को इस फिल्म की घोषणा की थी। तभी से मेन लीड को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। अब रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। जिससे उनके प्रशंसक काफी खुश हैं क्योंकि वे लंबे अरसे बाद अपने चहेते सितारे को बड़े पर्दे पर परफॉर्म करता देख सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



