उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के कोतवाली रुदौली के एनएच-27 के रौजा गांव ओवरब्रिज पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और दो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब दुर्घटनाग्रस्त खड़ी दो रोडवेज बसों में से एक बस को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने बताया की रोडवेज की दोनों बसें कानपुर से बस्ती जा रही थीं, तभी एनएच-27 के रौजा गांव के समीप ओवरब्रिज पर डीसीएम ने पीछे चल रही एक बस को टक्कर मर दी। इसके बाद आगे चल रही बस भी रुक गई। इसके बाद दोनों बस के ड्राइवर और कंडक्टर नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त बस को देखने पहुंचे, उसी वक्त एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने हादसे का शिकार हुई बस को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को मौके पर रह कर पीड़ितों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के भी निर्देश सीएम ने दिए हैं। वहीं यूपी रोडवेज की तरफ से मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रूपए सहायता की घोषणा की है।


Download Android App
Download iOS App



