रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में साउथ एक्ट्रेस की हुई एंट्री, परिणीति चोपड़ा को दिखाया बाहर का रास्ता

Summary :

रणबीर कपूर और साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना रोमांस करते नजर आने वाले है। रश्मिका, हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म पुष्पा में दिखी थी। रश्मिका यूं तो साउथ के फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं, लेकिन ‘पुष्पा’ की कामयाबी के बाद हिंदी बेल्ट में भी उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

कपूर फैमली पिछले कई सालों से बॉलीवुड में अपना सिक्का चला
रही है। कपूर फैमली ने अभी तक ना जाने कितने कलाकार फिल्म इंडस्डी को दिए है इसमें
एक्टर रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है जिनका नाम उनकी शानदार एक्टिंग के बदौलत
इंडस्ट्री के टॉप हीरों की लिस्ट में शुमार है। रणबीर बॉलीवुड के उन चुनिंदा
स्टार्स में आते हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते है। रणबीर खासतौर
पर अपनी फीमेल फैंस के बीच ज्यादा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर रणबीर कपूर
सुर्खियों में आ गए हैं।

पिछले कुछ वक्त पहले ही एक्टर ने अपनी अगामी फिल्म एनिमल का
ऐलान किया था जिसके बाद से ही उनके फैंस रणबीर को सिनेमाघर में देखने के लिए बेताब
है। कबीर सिंह जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने के बाद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब
मूवी लवर्स के लिए एनिमल नाम की फिल्म लेकर आ रहे है। जिसको बनाने का ऐलान को कई
महीनों पहले ही कर चुके हैं।

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
उनके अलावा दिग्गज एक्टर अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म में अहम रोल में दिखने
वाले है। जबकि फिल्म की फीमेल लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी थी जिसकी वजह से लोग
हिरोइन के नाम के लिए कई कयासें भी लगाई जा रही थी।

फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि आखिरकार फिल्म में रणबीर
की हिरोइन कौन बनेगी इसकी तलाश अब खत्म हो चुकी है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रोल
पर साउथ इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा के नाम पर मुहर लग चुकी है। गर्मियों में फिल्म की शूटिंग भी शुरु होने वाली है।

खबरों की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर और साउथ की फेमस
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना रोमांस करते नजर आने वाले है। रश्मिका
, हाल ही में रिलीज
हुई सुपरहिट फिल्म पुष्पा में दिखी थी। रश्मिका यूं तो साउथ के फिल्मों की फेमस
एक्ट्रेस हैं
, लेकिन ‘पुष्पा‘ की कामयाबी के
बाद हिंदी बेल्ट में भी उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।

इस फिल्म में पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रणबीर कपूर के
ऑपोजिट नजर आने वाली थीं। लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट और बिजी शेड्यूल के कारण परिणीति
को यह फिल्म छोड़नी पड़ी। वहीं डायरेक्टर संदीप का कहना है कि वो इस फिल्म के लिए
ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो इससे पहले रणबीर के साथ नजर ना आया हो। 

ऐसे में रश्मिका मंदाना इस रोल के लिए एक दम फिट बैठती है। लोगों को रणबीर और मंदाना की केमिस्ट्री काफी पसंद आने वाली है। इस फिल्म के जरिए रणबीर और रश्मिका पहली बार बिग स्क्रीन पर
एक साथ नजर आने वाले है। अब देखना होगा कि फैंस को यह नई जोड़ी कैसी लगती है। ये
फिल्म
11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों
में दस्तक देने आएगी।

 

Desk Team