Tiger Shroff स्टारर Screw Dheela से कटा Rashmika Mandanna का पत्ता, इस स्टार किड ने किया रिप्लेस!

Summary :

टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। अब टाइगर की यह फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म में पहले रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली थीं, मगर अब इस प्रोजेक्ट से एक स्टारकि़ड ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है।

बॉलीवुड में एक्शन हीरो की इमेज रखने वाले टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म स्क्रू ढीला को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। बीतों दिनों खबरें आई थी कि इस प्रोजेक्ट पर ताला लग गया है। मगर इस खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी। मगर एक बार टाइगर स्टारर स्क्रू ढीला को लेकर नया अपडेट सामने आया है जिसकी वजह से फिल्म फिर से सुर्खियों में बनी हुई है।
टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म स्क्रू ढीला में पहले साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली थीं। मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना को इस फिल्म से हटा दिया गया है और उनकी जगह फेमस स्टारकिड को टाइगर के अपोजिट कास्ट करने की बात सामने आ रही है। ये फेमस स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि एक्टर संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर है।
खबरें है कि रश्मिका मंदाना को शनाया कपूर ने स्क्रू ढीला से रिप्लेस कर दिया है। हालांकि अभी पेपरवर्क बाकि है और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो इस फिल्म में टाइगर और शनाया की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलने वाली हैं। शनाया ने अभी तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। मगर सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है।
बता दें कि स्क्रू ढीला का निर्देशन शंशाक खेतान कर रहे हैं और शनाया पहले शंशाक के डायरेक्शन में बन रही फिल्म बेधड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी। मगर कहा जा रहा है कि उस फिल्म की शूटिंग को फिलहाल बीच में रोक दिया गया है। बेधड़क की शूटिंग रुकने के बाद ही धर्मा प्रोडक्शन के ही तले बन रही स्क्रू ढीला में शनाया को कास्ट किया गया है।
हालांकि अभी तक रश्मिका के फिल्म से आउट होने और शनाया को साइन करने को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। स्क्रू ढीला की बात करें तो यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बार फिर जबरदस्त एक्शन सीन करते नजर आएंगे। हालांकि. यह तय नहीं है कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी।

Desk Team