हाल ही में ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब रश्मिका मंदाना फिर से दर्शकों को रिझाने के लिए आने वाली हैं। रश्मिका मंदाना अब सलमान खान की ‘सिकंदर’ में लोगों को एंटरटेन करती दिखेंगी। एक्ट्रेस अपनी क्यूटनेस और कमाल की एक्टिंग से पहले नेशनल क्रश बन चुकी हैं और अब वो एक बार फिर लोगों के दिल पर राज करने के लिए रेडी हैं। सलमान और रश्मिका की अनोखी जोड़ी फैन्स को ईद 2025 में देखने को मिलेगी। इस फिल्म को लेकर पहले से लोगों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल हैंडल पर ऑफिशियल तौर पर फिल्म में रश्मिका की एंट्री का ऐलान भी कर दिया है।
- हाल ही में ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब रश्मिका मंदाना फिर से दर्शकों को रिझाने के लिए आने वाली हैं
- रश्मिका मंदाना अब सलमान खान की ‘सिकंदर’ में लोगों को एंटरटेन करती दिखेंगी
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी फिर आई साथ
‘सिकंदर’ को बनाने के लिए सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी को फिर से साथ आई है। इन्होंने इससे पहले ‘किक’, ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया था। इसके अलावा, ए.आर. मुरुगडोस, जिन्हें ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है इस प्रोजेक्ट में कमाल का काम करेंगे।
ईद पर हुआ था ‘सिकंदर’ का ऐलान
ईद के दिन सलमान खान ने ‘सिकंदर’ का ऐलान किया था, जिसे एआर मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर फिल्म के टाइटल का ऐलान करने के लिए सलमान खान ने पोस्ट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ”इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद ‘सिकंदर’ से आके मिलो. ईद मुबारक.”
View this post on Instagram
रश्मिका को पसंद आया अपना रोल
रिपोर्ट के अनुसार साजिद नाडियाडवाला को फिल्म की कहानी के हिसाब से जिस तरह की एक्ट्रेस की तलाश थी, उसपर रश्मिका बिल्कुल फिट बैठती हैं. उन्होंने रश्मिका को कहानी सुनाई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म में अपने पार्ट को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की. साथ ही एआर मुरुगादॉस और साजिद नाडियाडवाला के अप्रोच को भी एप्रिशिएट किया. वही, फिल्म को लेकर भी कहा जा रहा है कि ये सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसकी स्टोरी काफी स्ट्रॉन्ग होगी. जिसमें इमोशन और ड्रामा भी होगा.
फिल्म की शूटिंग भी शुरू
‘सिकंदर’ टाइटल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही इसकी चर्चा है। फिल्म की रिलीज डेट भी अभी से बता दी गई है। फिल्म की बाकी कास्ट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वैसे बता दें, फिल्म की शूटिंग भी सलमान खान ने आज से शुरू कर दी हैं। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी एक फैन के साथ सेट पर पोज देते नजर आ रहे हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
बता दें, आखिरी बार सलमान खान ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। बात करें रश्मिका मंदाना की तो वो रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में नजर आई थीं। अब वो जल्द ही धनुष के साथ ‘कुबेर’, ‘रेनबो’, ‘द गर्लफ्रेंड’ के अलावा सुकुमार की ‘पुष्पा 2: द रूल’ में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App






