पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वैसे तो एक्ट्रेस अक्सर ही खबरों में बनी रहती है, कभी अपनी फिल्म को लेकर तो कभी अपने कपड़ो को लेकर। लेकिन इस बार सुर्खियों में छाने का कारण है उनकी शादी। जी हां, बिल्कुल सही सुना रश्मिका मंदाना की शादी ! खबर है कि रश्मिका जल्द शादी करने जा रही हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबको काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया है। जिसके बाद खबरें आई कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के इस साल शादी करने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, न रश्मिका और न ही विजय ने अभी तक इसके बारे में खुलासा किया है। बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो सुपरहिट फिल्म में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई।

उसके बाद से ही दोनों को कई बार साथ देखा गया है। उसके बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विजय के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वो लिगर की शूटिंग में बिजी हैं। रश्मिका मंदाना ने मुंबई में हाल ही में अपार्टमेंट खरीदा है। वहीं रश्मिका और देवरकोंडा को मुंबई में कई बार डेट पर एक साथ जाते देखा गया है।

रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की चर्चा उनके गोवा ट्रिप से मिली। एक्ट्रेस ने विजय और उनके भाई आनंद के साथ नया साल गोवा में मनाया था। आपको बता दे, रश्मिका मंदाना की विजय की मां से भी अच्छे संबंध हैं। वही, 2017 में मंदाना ने रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। हालांकि यह सगाई ज्यादा दिन तक नहीं चली। शादी के पहले ही इन दोनों के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थी। सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया।

वही अब रिपोर्ट्स की माने तो विजय और रश्मिका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर जब भी अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करने की बात आती है तो दोनों चुप्पी साध लेते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस साल ये कपल शादी के बंधन में भी बंधने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



