करीना कपूर के बेटे जेह ने किया गजब डांस, बुआ सोहा ने पोस्ट किया छोटे नवाब का अनसीन वीडियो

Summary :

करीना कपूर और सैफ अली खान आज यानी 21 फरवरी को अपने छोटे बेटे जेह अली खान का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान आज यानी 21 फरवरी को अपने छोटे बेटे जेह अली खान का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में बर्थडे के खास दिन जेह की मां, मौसी और बुआ लोगों ने प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर छोटे सबसे छोटे नवाब पर प्यार जताया है। इस दौरान सोहा अली खान ने जेह का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांस कर रहे हैं। वहीं बाकि लोग तालियां बजाते नजर आ रहे है।
बुआ सोहा अली खान ने जेह के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कैमरे के सामने तैमूर शरारतें करते हैं वहीं उनके छोटे भाई जेह एकदम सीरियस दिखते हैं। ऐसे में उनका यह डांस वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है। 
जेह ने किया बेहद कमाल का डांस 
करीना कपूर कपूर का बेटा जेह आज 1 साल का हो गया है। इस मौके पर करीना, करिश्मा, सोहा और सबा ने जेह के लिए बर्थडे पोस्ट किए हैं। ऐसे में बुआ सोहा अली खान ने नन्हे जेह के लिए   एक बेहद प्यारा सा अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो खूब डांस करते नजर आ रहे हैं।  सोहा ने इस वीडियो को पोस्ट करके इसके कैप्शन में लिखा है, क्या? मेरा पहले बर्थडे है!! हैपी बर्थडे जेह बाबा। 

वहीं करिश्मा कपूर और सबा पटौदी ने भी जेह की प्यारी फोटोज पोस्ट करके बर्थडे विश किया है। करीना कपूर बीते साल दूसरे बेटे की मां बनी थीं। बेटे के जन्म के काफी दिनों बाद तक उन्होंने जेह का चेहरा नहीं दिखाया था। इसके बाद जेह का नाम भी काफी सुर्खियों में था। करीना ने छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खा रखा है। उनके बड़े बेटे के तैमूर के नाम पर काफी बवाल हुआ था।
 
करीना ने भी शेयर की पोस्ट…

जेह के बर्थडे के दिन करीना कपूर ने भी अपने दोनों बेटों की फोटो पोस्ट करके उनके  के लिए एक प्यारा सा बर्थडे मैसेज लिखा। वहीं करिश्मा कपूर और सबा पटौदी ने भी जेह की प्यारी फोटोज पोस्ट करके बर्थडे विश किया है। करीना कपूर बीते साल दूसरे बेटे की मां बनी थीं। बेटे के जन्म के काफी दिनों बाद तक उन्होंने जेह का चेहरा नहीं दिखाया था। इसके बाद जेह का नाम भी काफी सुर्खियों में था। करीना ने छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खा रखा है। 

Desk Team