काजल अग्रवाल की हुई गोदभराई, लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

Summary :

फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। आये दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सामने आ जाती है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है। ऐसे में अब जल्द ही मां बनने जा रही एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की गोद भराई की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। आये दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सामने आ जाती है जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है। ऐसे में अब जल्द ही मां बनने जा रही एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की गोद भराई की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। जाहिर तौर पर ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए ये बेहद ही खुश कर देने वाली खबर है।
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गोदभराई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति गौतम किचलू और परिवार के संग अपनी गोद भराई की सेरेमनी को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में काजल बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं, इस समय उनके चेहरे की चमक दोगुनी हो गई है। उन्होंने पति गौतम किचलू के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें काजल अपने पति को पीछे से पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। 

तस्वीर के लिए पोज देते हुए दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के संग हैं। गोद भराई सेरेमनी के लिए काजल और गौतम दोनों ने ही ट्रेडिशनल आउटफिट चुने हैं। चटख लाल रंग की साड़ी में काजल अग्रवाल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं गौतम सफेद रंग के कुर्ते के साथ मैरून कलर का वेस्ट कोट पहने नजर आए। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,”गोद भराई”।

उनकी ये तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। प्रैग्नेंसी की खुशखबरी देने के बाद से ही एक्ट्रेस काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके 21 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

Desk Team