अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी जब से रिलीज हुई है इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है। पहले इसके रिलीज को लेकर खबरें चल रही थी, बाद में तीन स्टार्स के एक साथ एक फिल्म में आने पर सुर्खियां बनीं और जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में लगी। कैटरीना के नए डांस नंबर पर जोर-शोर से चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कैटरीना के इस नए डांस नंबर पर मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन का साइलेंट रिएक्शन आया है।

‘टिप टिप बरसा पानी’ के ओरिजनल वर्जन में डांस करके 90 के दशक में दर्शकों को दीवाना बनाने वाली रवीना टंडन ने खुल कर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन उन्होंने 2 ऐसे ट्वीट लाइक किए हैं जिससे चर्चाएं होने लगीं हैं। उन दोनों ट्वीट में ओरिजिनल वर्जन वाले ‘टिप टिप बरसा पानी’ सॉन्ग की तारीफ की गई है। इस गाने के रिलीज के बाद से दर्शकों का दो वर्ग दिखाई दे रहा है। सब अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्हीं में 2 ट्वीट्स को रवीना लाइक कर दिया है।

सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बेहतरीन डांसर है। ‘टिप टिप बरसा पानी’ के नए वर्जन में उन्होंने पूरी कोशिश की है कि वो भी रवीना की तरह पानी में आग लगा दे। गाने के नए वर्जन में कैटरीना ने रवीना के कुछ स्टेप्स को रिक्रिएट भी किया है। तो ऐसे में तुलना होना तो लाजमी ही थी। ट्वीटर पर ‘टिप टिप बरसा पानी’ के गाने को लेकर कई ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही कुछ ट्वीट्स को रवीना टंडन ने लाइक किया है, जिसमें ‘मोहरा’ के गाने की तारीफ की गई है।

पहले ट्वीट में लिखा था कि ओरिजिनल टिप टिप बरसा पानी की बात ही कुछ और है, वो भी 90 के दशक की शुरुआत में। एक दूसरे यूजर ने लिखा,”यह वास्तव में एक प्यारा वर्जन है लेकिन पुराने की खूबसूरती और कामुकता दूसरे लेवल पर है।” एक और फैंस ने लिखा, ” यह अच्छा है.. लेकिन रवीना टंडन की बराबरी कोई नहीं कर सकता.. जब भी मैं यह गाना सुनता हूं तो वह सबसे पहले दिमाग मे आती है।” एक और यूजर ने लिखा,” कैटरीना अच्छी है लेकिन रवीना बेहतरीन थीं।” इनमें से कुछ ट्वीट को रवीना ने लाइक किया है।


Download Android App
Download iOS App



