महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंचे Ravi Kishan, भस्म आरती की शेयर की वीडियो

Summary :

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे रवि किशन, वीडियो वायरल

भाजपा सांसद रवि किशन सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. रवि किशन ने कहा, “इतना भव्य महाकाल कॉरिडोर बनाने के लिए मैं प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, पीएम मोदी और डबल इंजन सरकार का आभारी हूं।

उज्जैन, 16 जून (आईएएनएस)। अभिनेता, भाजपा सांसद रवि किशन सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन किया। रवि किशन भस्म आरती में भी शामिल हुए।

उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए और मंदिर परिसर में विकसित महाकाल कॉरिडोर की जमकर तारीफ की। रवि किशन ने कहा, “इतना भव्य महाकाल कॉरिडोर बनाने के लिए मैं प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, पीएम मोदी और डबल इंजन सरकार का आभारी हूं। श्रद्धालुओं के लिए अब अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं।”

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर उन्होंने कहा, “भगवान महाकाल इस दुख को हरे और हादसे में मृत लोगों की आत्मा को शांति मिले। यही अर्जी लगाने आया हूं।”

Ravi Kishan

पूजन, अर्पित पुजारी ने सम्पन्न करवाया। वहीं, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने रविकिशन का स्वागत व सम्मान किया। रवि किशन ने नंदी हॉल से शिव साधना की चांदी से माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचे रवि किशन पीले रंग का ‘महाकाल’ के नाम का दुपट्टा ओढ़े और माथे पर रोली का तिलक लगाए नजर आए।

रवि किशन ने दर्शन के बाद कहा, “महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर मन को अपार शांति मिली। इतना भव्य और सुंदर महाकाल कॉरिडोर बनाने के लिए मैं स्थानीय प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डबल इंजन सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अब श्रद्धालुओं के लिए यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे दर्शन और अधिक सुगम और सुखद हो गए हैं।”

Apoorva Mukhija के रवैये पर भड़के Anupamaa फेम एक्टर Sudhanshu Pandey, कहा “Genz बच्चे…”

उन्होंने आगे कहा, “महाकाल कॉरिडोर परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। यह कॉरिडोर उज्जैन की शान बढ़ाने के साथ-साथ लाखों भक्तों के लिए आस्था का नया केंद्र बन गया है। मैं महाकालेश्वर समिति का भी आभार जताता हूं।”

महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में किया था। इससे मंदिर परिसर को भव्य और आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। परियोजना के तहत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को विकसित किया गया है, जिसमें भक्तों के लिए बेहतर दर्शन व्यवस्था, विश्राम स्थल, स्वच्छता और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.