हनीमून मनाने के बाद Ravindar और Mahalakshmi ने किए Thiruchendur temple के दर्शन, फोटो वायरल

Summary :

निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन और एक्ट्रेस महालक्ष्मी इन दिनों अपनी नई-नई मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से ये कपल हर रोज ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रहा है। हाल ही में ये कपल एक तीर्थस्थल पहुंचा है और वहां की पिक्स भी शेयर की हैं।

साउथ एक्ट्रेस महालक्ष्मी अपनी शादी की बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अदाकारा ने फिल्ममेकर रवींद्र चंद्रशेखर से शादी रचाई है और तभी से एक्ट्रेस को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। शादी के बाद ये स्टार कपल सेंट्रल अमेरिका की बेलीज सिटी हनीमून मनाने पहुंचा था।
हनीमून ट्रिप मनाने के बाद ये कपल तमिलनाडू के तूतुकुड़ी जिले में तिरुचेंदूर मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। जहां से उनकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। इस दौरान गोल्डन बॉर्डर वाली लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहने एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी।
वहीं पति रविंदर सफेद धोती लपेटे हुए नजर आ रहे हैं। कपल ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। कपल की तस्वीरों में फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और कुछ ने उन्हें बेस्ट जोड़ी करार दिया तो वहीं कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं,  शादी के बाद से एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर बताकर लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले दिनों महालक्ष्मी ने उनके पति को ट्रोल करने वालों को लाइव आकर अपने पति का अपमान न करने की अपील की थी। उन्होंने कहा, ‘आप इसलिए ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि मेरे पति मोटे हैं, लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इससे उन दोनों को दुख होता है…’
इसी के साथ एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने आगे लोगों से उन्हें अकेला छोड़ देने की रिक्वेस्ट की है। महालक्ष्मी और रवींद्र चंद्रशेखर दोनों की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शादी के बाद से यह कपल रोजाना ही अपनी कोई न कोई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ये दोनों इन दिनों अपनी नई-नई मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

Desk Team