‘Umrao Jaan’ की स्क्रीनिंग पर Rekha से लेकर Alia Bhatt ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा, वीडियो वायरल

Summary :

बीते दिन मुंबई में स्पेशल इवेंट आयोजित किया गया, जहां 1981 की क्लासिक फिल्म ‘Umrao Jaan’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. इस दौरान इवेंट की शान बढ़ाने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री Rekha भी पहुंची, जहां उन्होंने एक बार अपनी एक्टिंग और डांस से रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए। बता दें, राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के अंतर्गत रीस्टोर किया गया है और अब यह फिल्म 27 जून से यानी आज से सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है। रेखा के डांस ने खींचा ध्यान रेस्टोर्ड वर्जन…

Rekha Alia Bhatt Umrao Jaan

बीते दिन मुंबई में स्पेशल इवेंट आयोजित किया गया, जहां 1981 की क्लासिक फिल्म ‘Umrao Jaan’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. इस दौरान इवेंट की शान बढ़ाने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री Rekha भी पहुंची, जहां उन्होंने एक बार अपनी एक्टिंग और डांस से रेड कारपेट पर चार चांद लगा दिए। बता दें, राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के अंतर्गत रीस्टोर किया गया है और अब यह फिल्म 27 जून से यानी आज से सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है।

रेखा के डांस ने खींचा ध्यान

रेस्टोर्ड वर्जन की स्क्रीनिंग गुरुवार रात मुंबई में आयोजित की गई थी, जिसमें Rekha के लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने इस मौके पर आइवरी और गोल्डन रंग की पहनी, जिसमें बारीक कढ़ाई और हैवी ज्वेलरी उनकी उमराव जान के किरदार की याद दिला रही थी। इस मौके पर रेखा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह फिल्म के मशहूर डांस स्टेप्स करती नजर आईं। रेखा का यह डांस देख कर वहां मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया।

rekha dance

अनिल कपूर को कराया डांस

इवेंट का एक और दिलचस्प पल तब आया, जब अनिल कपूर ने रेड कार्पेट पर Rekha से मुलाकात की। पहले दोनों ने एक-दूसरे को नमस्ते किया, फिर गले मिले और रेखा ने उन्हें अपने साथ डांस करने के लिए आमंत्रित कर लिया। अनिल कपूर ने भी पूरे जोश के साथ उनका साथ दिया और यह पल कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

ए.आर. रहमान के साथ ली सेल्फी

Rekha की मुलाकात इस मौके पर संगीतकार ए.आर. रहमान से भी हुई। दोनों ने मस्तीभरे अंदाज़ में एक-दूसरे से बातें कीं और सेल्फी भी क्लिक करवाई। रेखा और रहमान की यह मुलाकात इवेंट की एक और खास याद बन गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

आलिया भट्ट ने दिया ट्रिब्यूट

स्क्रीनिंग में जहां कई बॉलीवुड सितारे मौजूद थे, वहीं आलिया भट्ट की एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में रही। उन्होंने इवेंट के लिए Rekha के ‘उमराव जान’ वाले लुक से इंस्पायर होकर पिंक साड़ी चुनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया का यह लुक देखकर लोगों को रेखा की फिल्म ‘सिलसिला’ की याद आ गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

क्या है उमराव जान की कहानी

मुजफ्फर अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘उमराव जान’ 19वीं सदी के लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अमीरन नाम की लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो कोठे पर पहुंचती है और तीन पुरुष किरदारों से जुड़े रिश्तों से गुजरती है। इस फिल्म को Rekha के करियर का मील का पत्थर माना जाता है और इसके संवाद, संगीत और गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। रेखा की उपस्थिति और फिल्म की भव्य स्क्रीनिंग ने यह जता दिया कि ‘उमराव जान’ एक ऐसी फिल्म है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी।

ये भी पढ़े: Maa Movie Review : मां बेटी के अनोखे बंधन को दर्शाती है Kajol की फिल्म, सालों बाद लौटी पर्दे पर एक्ट्रेस

Yashika Jandwani