अजय देवगन-रकुल प्रीत सिंह की ‘De De Pyaar De 2’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस

Summary :

अजय देवगन-रकुल प्रीत की ‘De De Pyaar De 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साल 2019 में आई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था. इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद ‘दे दे प्यार दे 2’ को भी अनाउंस किया गया था. 2024 की शुरुआत में खबर थी कि ये फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलते हुए नई तारीख का ऐलान किया है. ‘दे दे प्यार दे 2’ अब 14 नवंबर 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. इसके बारे में टी-सीरीज और लव फिल्म्स ने ऑफिशियल जानकारी दी है.

कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2

टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया, ‘दे दे प्यार दे’ 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है. निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने और कहानी तरुण जैन-लव रंजन की जोड़ी ने लिखी है.

इस एक्टर की एंट्री

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आर माधवन की एंट्री कहानी में रोमांचक मोड़ लेकर आएगी. फिल्म की शूटिंग पंजाब, मुंबई के साथ ही लंदन में भी की गई है. ‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह ने काम किया था.

कहानी के बारे में

‘दे दे प्यार दे 2 ‘ की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछली खत्म हुई थी. कहानी 55 साल के एनआरआई और तलाकशुदा आशीष मेहरा (अजय देवगन) के इर्द गिर्द घूमती है. जिसे अपनी उम्र से लगभग आधी उम्र की लड़की आयशा (रकुल प्रीत सिंह) से प्यार हो जाता है और वह उसे अपने परिवार से मिलवाता है. इसके बाद स्थितियां परिस्थितियां ऐसा रूप लेती हैं कि सब हैरान हो जाते हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।