Republic Day आपको देशभक्ति के रंग में डुबा देंगे ये गानें, देखें लिस्ट

Summary :

Republic Day Songs 2026: हमारे देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है. क्योंकि इसी दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान लागु किया गया था. इस मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिसेस में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं कई ऑफिसोज़ और स्कूलों में तो छुट्टी तक दे दी जाती है. लेकिन इन सब के बीच जो चीज हम सभी भारतीयों को गौरवांवित करती है वो है देशभक्ति के गानें. जी हां, इन्हीं गानों के जरिए लोगों के दिलों में देश के लिए प्यार…

Republic Day Songs 2026: हमारे देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही गर्व और उत्साह के साथ मनाया जाता है. क्योंकि इसी दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखा गया संविधान लागु किया गया था. इस मौके पर स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिसेस में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं कई ऑफिसोज़ और स्कूलों में तो छुट्टी तक दे दी जाती है.

लेकिन इन सब के बीच जो चीज हम सभी भारतीयों को गौरवांवित करती है वो है देशभक्ति के गानें. जी हां, इन्हीं गानों के जरिए लोगों के दिलों में देश के लिए प्यार और सम्मान और गहरा होता है. तो चलिए आपको हम आज बताते हैं कुछ ऐसे देशभक्ति के गानें जो कि आपके इस दिन को और भी ज्यादा खास बना देंगे.

Aisa Desh Hai Mera

Republic Day Songs 2026
Republic Day Songs 2026 (Source: Social Media)

साल 2004 में रिलीज हुई शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की सुपरहिट फिल्म वीर-ज़ारा का मशहूर गाना ‘ऐसा देश है मेरा’ आज भी लोगों के अंदर देशभक्ति की एक अलग ही भावना को जगाता है. 26 जनवरी जैसे खास मौकों पर अगर ये गाना कहीं चलाया जाए, तो वहां पर मौजूद हर एक शख्स खुद को अंदर ही अंदर इस देश से जुड़ा हुआ मेहसूस करने लगता है. इसे सुनते ही लोगों के मन में देश के लिए गर्व और प्यार उमड़ पड़ता है.

Sandese Aate Hai

Republic Day Songs 2026
Republic Day Songs 2026 (Source: Social Media)

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना ‘संदेशे आते हैं‘ हर भारतीय का पसंदीदा देशभक्ति गाना है. क्योंकि इस गाने में कही नी कही फौजियों की जिंदगी को दर्शाया गया है और इसी के साथ उनके परिवार पर बीती हुई हर एक घड़ी को वो कैसे झेलते है, इसे भी गानें के बोलों में दिखाया गया है. इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि इसके बिना 26 जनवरी का जश्न अधूरा सा है.

Rang De Basanti

Republic Day Songs 2026
Republic Day Songs 2026 (Source: Social Media)

आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का ये गाना गणतंत्र दिवस के जश्न में चार चांद लगा देता है. गाने के दमदार बोल, जोशीली बीट्स और शानदार संगीत लोगों में देशभक्ति का जोश जगा देते हैं. इसे सुनते ही मन में नई ऊर्जा आ जाती है और कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं. शायद इसी वजह से हर एक देशभक्ति के फंक्शन में इसे बड़े ही शान के साथ बजाया जात है.

Teri Mitti

Republic Day Songs 2026
Republic Day Songs 2026 (Source: Social Media)

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ जिसे बी प्राक ने गाया है, वो हमारे सैनिकों के बलिदान को याद दिलाता है. ये सिर्फ गाना ही नहीं हर उस सैनिक के जज्बात हैं, जो कि जंग में शहीद हो जाते हैं. ये गाना साफ तौर पर बताता है कि कैसे जवान बिना सोचे-समझे देश के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं. इसे सुनते ही दिल में देशभक्ति और गर्व की भावना भर जाती है.

Ae Watan

Republic Day Songs 2026
Republic Day Songs 2026 (Source: Social Media)

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राजी’ का ये गाना आज भी लोगों को इमोशनल कर देता है. ये फिल्म साल 2018 में आई थी, जो की प्रॉपर देशभक्ति पर आधारित थी. इस मूवी का गाना ‘ऐ वतन’ भी देशभक्ति से भरा हुआ है. ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर इस गाने को खूब पसंद किया जाता है.

Read More: Dhurandhar 2 का टीजर हुआ लीक? आदित्य धर की बढ़ने वाली है मुश्किलें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।