फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। रिया को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का जमकर सामना करना पड़ा , वहीं जेल जब जेल में गई तो लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। अब करीब एक साल बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। इस बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर थोड़ा एक्टिव रहने लगी हैं। ऐसे में हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने खास पोस्ट भी लिखा है।

रिया ने शेयर की तस्वीर…
रिया ने तस्वीर शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा, ‘और बस ऐसे ही… उसने तूफान का सामना किया, क्योंकि सच में हमेशा सुबह से पहले अंधेरा होता है। आगे लिखती हैं ‘मुझे लगा कि मां मुझे चलना सिखा रही है, कौन जानता था कि मैं उड़ना सीखूंगी। बता दें, इंटरनेट पर रिया चक्रवर्ती की बचपन की ये क्यूट तस्वीर खूब वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।


मालूम हो पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती ने फादर्स डे अपने पिता के साथ भी अपनी एक बचपन की तस्वीर साझा की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, मेरे पापा को हैप्पी फादर्स डे। आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मुझे खेद है कि समय कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा मिष्टी।

वर्क फ्रंट पर बात करें तो रूमी जाफरी के निर्देश में बन रही फिल्म ‘चेहरे’ में रिया चक्रवर्ती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रघुबीर यादव लीड रोल में होंगे।


Download Android App
Download iOS App



