बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक कहे जाने वाले ऋचा चड्ढा और अली फजल एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए है। दरअसल लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ऋचा और अली ने बड़े ही भव्य तरीके से शादी रचाई थी। वही दोनों ही कपल के शादी की तस्वीरों पर फैंस का काफी अच्छा रिएक्शन भी मिला था। ऐसे में अब हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में ऋचा शादी के बाद अली के बर्ताव में आए बदलाव के बारे में बात करती दिखी हैं।

दअरसल शादी के बाद अली कितने बदल गए है इस बारे में बात करते हुए ऋचा ने बताया की- वह अब ज्यादा खुश दिखते हैं। वह केयरिंग हैं और बहुत प्यारे हैं। अब उनकी जिंदगी में पहले के मुकाबले काफी स्थिरता आ गई है। वहीं अली फजल ने हंसते हुए कहा कि ऋचा ने इन सभी खूबियों से रूबरू होने में उनकी मदद की है’।

एक ही इंडस्ट्री में रहते हुए अक्सर ऋचा और अली को साथ काम करते हुए देखा जाता है। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है। ऐसे में जब ऋचा से पूछा गया कि क्या उनके बीच किसी बात को लेकर असहमति भी होती है? तो इस पर ऋचा ने कहा कि दोनों के बीच काफी ज्यादा असहमितयां रहती हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। वही इस सवाल का अली ने भी बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।

जहां अली यह कहते दिखे थे की- उन्हें अच्छा लगता है कि दोनों के बीच असहमतियां हैं। इसके बाद दोनों इसका दिलचस्प तरीके से समाधान ढूंढते हैं। उनकी पहली फिल्म में ऐसा हुआ था, और जब वह उसे देखते हैं तो खुशी और गर्व महसूस करते हैं।

वही एक्ट्रेस के अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो ऋचा फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म हीरा मंडी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसका निर्देशक शुचि तलाटी कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



