छोटे परदे की बेहद खूबसूरत अदाकारा कही जाने वाली सना खान भले ही अब इंडस्ट्री से दुरी बना ली हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लाइफ से जुडी पल-पल का अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दरअसल एक्ट्रेस अभी-अभी मां बनी हैं। ऐसे में सना इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय करती दिख रही हैं। हाल ही में सना को अस्पताल से छुट्टी मिली हैं जिसके बाद से एक्ट्रेस का घर पर बड़े ही भव्य तरीके से स्वागत किया गया हैं।

दरअसल सना खान और उनके लाडले बेटे का घर पर ग्रैंड वेलकम हुआ, जिसके एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस वीडियो में सना ने दिखाया है कि उनके पति अनस ने उनका और उनके बेटे तारिक जमील का कैसे स्वागत किया। वीडियो में देख सकते हैं कि उनका घर चारों तरफ से ब्लू और सफेद बैलून से भरा नजर आ रहा है। वीडियो में सना बेटे को कमरे के चारों तरफ घूमाती नजर आ रही हैं।


वही इस वीडियो के कैप्शन में सना ने लिखा है की- हमारे जिगर के टुकड़े का दिल से स्वागत है। इसी के साथ उन्होंने इस खूबसूरत सरप्राइज के लिए अपने पति अनस को भी शुक्रिया कहा है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के नाम के खुलासे के साथ-साथ उसके नाम का मतलब भी बताया था। बता दे की सना अपने प्रेगनेंसी के दौरान भी अपनी हेल्थ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट शेयर करती रहती हैं।

सना खान बिग बॉस 9 में एक दमदार कंटेस्टेंट बनकर खेली थी। जहां दर्शकों को सना का गेम भी काफी ज्यादा पसंद आया था। इसके बाद सना ने बड़े परदे पर भी अपनी किस्मत आजमाई थी।

जहां खुद सलमान खान ने सना खान को अपनी फिल्म में डेब्यू करने का मौका दिया था। वही सना अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। हालांकि सना अब इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



