अपनी कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की वजह से जानें-जानी वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। वहीं फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर ने तो एक्ट्रेस के करियर को एक नया मोड़ दिया था। खैर,कोरोना संकट में बॉलीवुड सेलेब्स लॉकडाउन के दौरान घरों में बैठकर पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं और फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट में उनकी एक बहुत पुरानी फोटो नजर आ रही है। दरअसल एक्ट्रेस की ये तस्वीर 70 दशक के स्टाइल में पिंक कलर की वनपीस ड्रेस पहनी हुई है। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए ऋचा ने व्हाइट कलर की सैंडल भी पहनी हुई। इसके साथ ही उनका हेयर स्टाइल भी उनके लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।

ऋचा चड्ढा ने अपनी इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करके खुलासा किया है कि ये फोटो कब की है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट लिखा है, ये मेरा पहला पोर्टफोलियो था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म पंगा में नजर आई थी,इस फिल्म में उनके साथ कंगना भी नजर आयी थीं। वैसे खास बात यह भी है फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला और फिल्म को पसंद किया गया।

पोस्टपोन हुई एक्ट्रेस की शादी
बता दें कि ऋचा और एक्टर अली फजल इस साल अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी कि वजह से देशभर में लॉकडाउन लागू होने के कारण दोनों की शादी टल गई है। अपनी शादी के पोस्टपोन हो जानें पर दोनों ने एक बयान भी जारी किया था।



Download Android App
Download iOS App



