बीते दिन उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। मंगलवार को हुई खतरनाक हिंसा में लोगों ने न केवल एक-दूसरे पर पत्थर से वार किया,बल्कि उन्होंने कई सारी दुकानें भी भूंक डाली है और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट भी करी है।

दिल्ली में हुई इस हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह 24 घंटे के अंदर तीन बैठक भी कर चुके हैं। लेकिन इस दौरान खास बात यह भी है कि इस घटना को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव नजर आए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऋचा का ये ट्वीट अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है आपके हाथ पर खून लग गया है।

आपको मालूम है कि आप कौन है,एक सच्चे हिंदू होने के नाते मैं कर्म पर विश्वास करती हूं। और यह आपके अलगे जन्म का इंतजार नहीं करेगा,बल्कि बहुत जल्द ही आपके सामने आ जाएगा। एक बीमारी की तरह,दर्द,पीड़ा के रूप में आपने इसे कमाया है। ठीक उसी तरह जिस तरह आप पैसे कमाते हैं। दूसरों की हत्या करके उनका जश्न मना रहे हैं। वैसे ऋचा ने अपने इस ट्वीट के माध्यम से दिल्ली में हुई हिंसा में उपद्रवियों पर निशाना साधने की बखूबी कोशिश की है।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के उत्तरपूर्वी इलाके में तनाव के दूसरे दिन हिंसा चांदबाग,भजनपुरा सहित कई सारे क्षेत्रों में फैल गई है। इस बीच खूब पथराव भी किया जा रहा है और भीड़ भड़काऊ नारे भी लगाए जा रहे हैं। वहीं मौजपुर और अन्य कई जगहों पर रास्ते में आने वाली रिक्शा,फल की गाडिय़ों आदि चीजों में आग लगा दी गई है।



Download Android App
Download iOS App



