हॉलीवुड के 68 साल के हो चुके रिर्च गेरे को रोमांटिक स्टार के तौर पर पूरी दुनिया भर में जाना जाता है। रिचर्ड गेरे का जन्म अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 31 अगस्त 1949 को हुआ था। फिल्मों में आने से पहले एक्टर रिचर्ड थियेटर में काम किया करते थे। उनकी पहली डेब्यू फिल्म लुकिंग फॉर मिस्टर गुडबार थी। जो 1977 में रिलीज हुई थी।
साल 1999 में दुनिया के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब हासिल करने वाले रिचर्ड गेरे का भारत से गहरा नाता रहा है। वो भारत में रहने वाले बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के अनुयायी हैं।
यही नहीं उन्होंने इंटरनेशनल बुद्धिस्ट फेडरेशन के वर्ल्डवाइड ब्रांड एंबेेसडर हैं। बाद में रिचर्ड गेरे ने अपना धर्म बदलकर बौद्ध धर्म अपना लिया था। रिचर्ड को भारत में उनकी फिल्मों के अलावा किसिंग कंट्रोवर्सी की वजह से भी जाना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान जबरन किस करि शिल्पा को
बता दें कि यह घटना अप्रैल 2007 की है जब रिचर्ड एड्स जागरूकता कार्यक्रम के लिए जयपुर आए थे। इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे बतौर मेहमान पहुंचे थे।
उस दौरान कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी रिचर्ड का हाथ पकड़कर मंच पर पहुंची और कुछ बोलने लग गई। तभी रिचर्ड पहले शिल्पा शेट्टी के हाथ पर किस करते हुए और उनको जबरदस्ती पकड़कर उनके गालों पर किस करने लगे।
अचानक इस हरकत से वहां शिल्पा शेट्टी भी हैरान रह गईं और मामले को संभालने की कोशिश करने लगीं। रिचर्ड के इस तरह के बर्ताव के बाद उनका भारी विरोध किया जाने लगा और उन्हें सरेआम माफी मांगनी पड़ी।
इस मामले के बाद रिचर्ड गेरे और शिल्पा शेट्टी पर अश्लीलता के आरोप लगे थे और कोर्ट केस किया गया था, हालांकि कोर्ट ने इस केस को महज सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश बताया था और केस खारिज कर दिया था। इस घटना के बाद से रिचर्ड गेरे भारत में एक जाना-पहचाना नाम बन गए।


Download Android App
Download iOS App









