Rihanna Trolled for Dior Handbag: ग्लोबल पॉप आइकन Rihanna हाल ही में मुंबई पहुंचीं, जहां उनका टूर उनके ब्यूटी ब्रांड ‘Fenty Beauty’ के एक खास इवेंट से जुड़ा था। साल 2025 के सितंबर महीने में अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने के बाद उनका यह इंडिया विज़िट काफी चर्चा में रहा। एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर इवेंट में पार्टीसीपेट करने, पैपराज़ी के साथ बातचीत, आरती में शामिल होने और भजन पर झूमने तक रिहाना हर पल चर्चाओं में रहीं।
Rihanna Controversy: गाय को रोटी खिलाता देख भड़के लोग
This is the most ironic image of the day.
Rihanna feeding a cow in India while holding a Dior bag made up of calfskin 😭 pic.twitter.com/0ULjkvkLuB
— neha sharmaa (@Ankur5719572354) April 27, 2026
हालांकि, अब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों के बीच अलग सी बहस छेड़ दी है। इस तस्वीर में रिहाना गाय को खाना खिलाते दिखाई दे रही हैं, जिसे आमतौर पर एक अच्छा और सम्मानजनक काम माना जाता है। शुरुआत में तो लोगों ने उनके इस कदम की तारीफ भी की, लेकिन कुछ ही समय में उनकी इस तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
Rihanna Trolling Viral: आखिर क्यों रिहाना को किया जा रहा है ट्रोल?

दरअसल, यूजर्स का दावा है कि रिहाना के दूसरे हाथ में एक लग्जरी हैंडबैग है, जो कथित तौर पर जानवरों की खाल से बना होता है, जिसमें ऐसा बताया जाता है कि गाय के बछड़े की खाल का ज्यादातार इस्तेमाल होता है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स—इंस्टाग्राम X और रेडिट पर बहस शुरू हो गई और कई लोगों ने इसे ‘Irony’ तक कह दिया।

तस्वीर में रिहाना के हाथ में जो हरे रंग का बैग दिख रहा है, उसे Dior का बताया जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि बैग के डिजाइन में एनिमल स्किन का इस्तेमाल हुआ है, हालांकि इस दावे की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन ब्रांड की वेबसाइट के मुताबिक, इस तरह के बैग की कीमत करीब 4.3 लाख रुपये बताई जा रही है।
Rihanna Trolled for Dior Handbag: रिहाना के “डबल स्टैंडर्ड” पर उठे सवाल

इसी वजह से सोशल मीडिया पर रिहाना के कथित “डबल स्टैंडर्ड” को लेकर क्रिटीसिज़्म झेलना पड़ रहा है। जहां एक ओर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि बिना पुख्ता जानकारी के कोई भी नतीजा निकालना सही नहीं है। अब यह मुद्दा ऑनलाइन चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है। ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे विवाद पर रिहाना की ओर से कोई रिएक्शन आता है या नहीं।
Read More: Bhooth Bangla के आगे नहीं टिक पाई ‘धुरंधर 2’, जानिए अब तक कितना हुआ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?


Download Android App
Download iOS App




