Bhoot Bangla Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आई है। रिलीज के 11 दिनों के अंदर फिल्म ने भारत में 117.05 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में भी इसकी कमाई तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
Box Office Collection: अब तक कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन?

शुरुआत में फिल्म को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 जैसी बड़ी ओपनिंग नहीं मिली थी, लेकिन पहले हफ्ते के खत्म होने तक इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। पहले हफ्ते में फिल्म ने करीब 135.45 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद 9वें दिन तक ये आंकड़ा बढ़कर 161.60 करोड़ रुपये हो गया। फिर रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और कुल कलेक्शन 175 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
Bhoot Bangla Box Office: वर्ल्ड वाइड फिल्म ने कैसा किया प्रदर्शन?

अब सोमवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 11 दिनों में दुनियाभर में लगभग 188.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यानी 200 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को अब सिर्फ करीब 12 करोड़ रुपये की जरूरत है।
Dhurandhar 2 V/S Bhoot Bangla: ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ में किसने मारी बाज़ी?

‘भूत बंगला’ की बढ़ती रफ्तार अब ‘धुरंधर 2’ के लिए भी चुनौती बनती दिखाई दे रही है। पहले जहां ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए थी, वहीं अब नई फिल्म के आने से उसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो रही है। खासकर विदेशों में दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन शेयर होने के कारण इसका असर साफ नजर आ रहा है।
ओवरसीज मार्केट में भी ‘भूत बंगला’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अब तक ये करीब 49.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे एक्सपीरिएंस्ड कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


















