चोर बनकर बैंक लूटने पहुंचे रितेश देशमुख दिक्कत में फंस गए। खुद तो फंस ही रहे हैं साथ मेें अपने दो और दोस्तों को भी फंसा रहे हैं क्योंकि बैंक में चोरी की खबर मिलते ही पुलिस बैंक को घेर लेती है जिससे वे फंस जाते हैं। दरअसल, यह सब रितेश रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में कर रहे हैं क्योंकि उनकी और विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘बैंकचोर’ का ट्रेलर और एक पोस्टर मंगलवार को रिलीज हुआ है जिसमें उनकी मजेदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर में रितेश 2000 के एक नोट पर निशाना लगाते दिख रहे हैं तो वहीं उनके पीछे विवेक ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं जो फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।
बैंक लूटने आए रितेश देशमुख
Summary :
चोर बनकर बैंक लूटने पहुंचे रितेश देशमुख दिक्कत में फंस गए।


Download Android App
Download iOS App



