मुम्बई : अभिनेत्री रिया सेन लम्बे समय से अपने बॉयफ्रेंड रहे शिवम तिवारी के साथ एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गयी। रिया की बहन राइमा सेन ने कल हुई इस शादी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। बताया जाता है कि शादी पुणे में हुई है। तस्वीर में रिया परम्परागत बंगाली वधू की वेशभूषा में नजर आयीं। तस्वीर में अभिनेत्री की मां मून मून सेन भी दिखाई दीं। राइमा ने हल्दी समारोह से ली गयी तस्वीरें भी पोस्ट की। रिया ने कुछ समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने कुछ बंगाली फिल्मों में काम किया। वह इस समय एकता कपूर की वेब सीरिज ”रागिनी एमएमएस 2.2” की शूटिंग में व्यस्त है।
रिया सेन ने अपने बॉयफ्रैंड से की शादी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



