हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसमें 2 एक्स कपल्स एक साथ एक ही फ्रेम में दिखाई दिए। ऐसे नज़ारे आम दिनों में कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन अब सच में ऐसा ही हुआ है। इस तस्वीर को देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे सब अपनी-अपनी ग़लतफहमी और नाराज़गी भूलकर किसी जश्न में साथ पहुंचे हैं। आपको बता दें, ये वायरल फोटो सेन परिवार की है। जिसमे 2 एक्स जोड़े एक साथ नज़र आ रहे हैं, वो भी खुश।

इस फोटो में एक तरफ जहां सुष्मिता सेन अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ दिखीं, वहीं उनके भाई राजीव सेन और चारु आसोपा भी इस तस्वीर में नज़र आए। इस हैप्पी फोटो में पूरी सेन फैमिली की बॉन्डिंग देखने को मिली। हर कोई मन मुटाव भूलकर एक साथ आया। वहीं, फैंस तो चारु और राजीव को साथ देखकर हैरान रह गए। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि ये दोनों कभी दुबारा साथ भी दिख सकते हैं लेकिन अब ये भी हो गया है।

आपको बता दें, ये नज़ारा सुष्मिता और राजीव के चचेरे भाई गौरव की शादी का है। जहां पूरा परिवार खुशियां मानाने पहुंचा था। जिसके बाद राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम से रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर की, जिनमें एक ग्रुप पिक्चर में सुष्मिता उनकी दोनों बेटियों के साथ थी, तो रोहमन शॉल- जियाना को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं, राजीव सेन अपने पापा के साथ, और चारू असोपा अपनी सास के साथ पोज करती नजर आ रही हैं।
बता दें, राजीव इस दौरान अपनी बेटी के साथ भी टाइम स्पेंड करते दिखाई दिए। वहीं, ग्रुप फोटो के अलावा एक और फोटो में राजीव और चारु साथ नज़र आए। इन्हे देखकर अब फैंस के मन में एक बार फिर ये उम्मीद जग गई है कि शायद ये दोनों फिर परिवार के लिए साथ आ जाएं।

आपको याद दिल दें, इससे पहले ये दोनों एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अपने बिखरते रिश्ते पर बात करते हुए इन्होने एक-दूसरे को नीचा दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साथ आने की कई नाकाम कोशिशों के बाद दोनों ने अब तलाक का मन बना लिया है।


Download Android App
Download iOS App



