छोटे परदे की चर्चित बहु कही जाने वाली रुबीना दिलैक एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कभी अपने कपड़ों को लेकर तो कभी अपने द्वारा दिए गए बयानों को लेकर भी रुबीना लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। लेकिन इस बार तो रुबीना ने सारी हदे ही पार कर दी हैं। वही लोग तो अब ये भी कह रहे हैं की रुबीना अब उर्फी को फुल ऑन टक्कर दे रही हैं।
![Rubina Dilaik Photos [HD]: Latest Images, Pictures, Stills of Rubina Dilaik - FilmiBeat](https://punjabkesari.comhttps://www.filmibeat.com/ph-big/2022/04/rubina-dilaik_164913908400.jpg)
दरअसल रुबीना दिलैक का हाल ही में देर रात मुंबई में रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के ग्रैंड फिनाले में शिरकत करने के लिए पहुंची। इस दौरान वैनिटी वैन से तैयार होकर निकलते हुए एक्ट्रेस को पैपराजी ने स्पॉट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान पिंक कलर की नेट की बोल्ड ड्रेस पहनी हुई थी जिसे उन्होंने पिंक कलर की बार्बी जैकेट के साथ टीम अप किया था. इसके साथ ही रुबीना ने अपने इस लुक को पिंक हील्स के साथ पूरा किया.

रुबीना ने अपने इस लुक और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए पिंक कलर की हाई पोनीटेल बनाई हुई थी। वही रुबीना ने अपने इस लुक बड़े ही बिंदास अंदाज में फ्लॉन्ट किया हैं। वही रुबीना की अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वही तस्वीर देखने के फैंस अब इस पर जमकर कमेंट करते हुए भी दिख रहे।

वही कमेंट में जहां कुछ लोग रुबीना की तारीफ करते दिख रहे हैं,तो वही कुछ लोग एक्ट्रेस तो ट्रोल करते हुए उनके के लुक को उर्फी जावेद के कपड़ो और लुक से कम्पेयर भी कर रहे हैं। लोगों का कहना हैं की अब रुबीना भी कुछ ऐसी ही हरकत करके फेमस होना चाहती हैं।

वही कुछ लोग का तो ये भी कहना हैं की एक्ट्रेस ने अब ठान लिया है कि वो बोल्डनेस और डेयरिंग लुक के मामले में उर्फी जावेद को पीछे छोड़ कर ही मानेंगी


Download Android App
Download iOS App



