बिग बॉस 14 में होगी रुबीना दिलाइक की एंट्री, क्या एक्ट्रेस होंगी सबसे महंगी कंटेस्टेंट?

Summary :

टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की फेम अदाकारा रुबिना दिलाइक की एंट्री बिग बॉस 14 में हो सकती हैं। सामने आई है ये दिलचस्प जानकारी।

सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्‍टूबर को होगा. शो के पहले कंटेंस्‍टेंट जान कुमार सानू का नाम कंफर्म कर दिया गया है. इसके अलावा शो में शामिल होने के लिए कई चर्चित कंटेस्‍टेंट्स के नाम चर्चा में हैं. टीवी सीरियल ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ फेम अदाकारा रुबिना दिलाइक के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियल्टी शो बिग बॉस 14 में नजर आ सकती हैं। इस खबर के सामने आने से फैंस में खासा क्रेज हैं। 
रुबीना दिलाइक का भी बिग बॉस से रिश्ता बहुत पुराना है. उन्‍होंने कई शो के प्रीमियर पर परफॉर्म किया है और कई स्पेशल एपिसोड में सलमान संग ठुमके लगाए हैं. अब खबरें हैं रुबीना दिलाइक इस सीजन में कंटेस्‍टेंट के तौर पर इंट्री कर सकती हैं.इतना ही नहीं, सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा अगर इस टीवी रियल्टी शो का हिस्सा बनती हैं तो वो सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनने वाली हैं।  रुबीना अगर शो में इंट्री करती हैं तो यह वाकई फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा.
रुबीना ने कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं और उन्होंने शो ‘देवों के देव महादेव’ में भी मां सीता का किरदार उम्दा निभाया था और अपने फैन्स से उन्होंने खूब तारीफ बटोरी थी. बता दें कि रुबीना जीटीवी के पॉपुलर शो ‘छोटी बहू’ में राधिका के रोल से मशहूर हुई थीं. इस सीरियल के पार्ट-2 में भी रूबीना ने छोटी बहू का किरदार निभाया था. इसके बाद वह कलर्स के पॉपुलर शो ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या के किरदार से भी चर्चा में थी.
हालांकि अभी रुबिना दिलाइक के बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने को लेकर आधिकारिक जानकारी हाथ नहीं लगी हैं। हर बार की तरह ये राज भी प्रीमियर वाले दिन ही खुलेगा। बिग बॉस 14 3 अक्टूबर से ऑन एयर हो रहा है। इस सीजन में बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और शहनाज गिल भी स्पेशल एपिसोड्स में दिखाई देंगे। तो क्या आप इस टीवी रियल्टी शो के लिए एक्साइटेड हैं। 

Desk Team