बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर का तीन साल के साहबजादे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। वैसे कोरोना महामारी में नन्हें तैमूर जरा कई गतिविधियों में व्यस्त हैं। कभी ये स्टारकिड अपने घर की बॉलकनी वॉल्स को पेंट करते दिखे थे तो कभी अपने पापा सैफ के साथ गार्डनिंग और टे्रजर हंट खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में तैमूर के पापा सैफ अली खान ने अपने बेटे को लेकर कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है।

सैफ ने बताई तैमूर की मन की बात
सैफ अली खान ने बताया कि उनका तीन साल का लड़ला बेटा सुपरहिट पौराणिक सीरियल रामायण को खूब पसंद करता है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया फिलहाल तैमूर को ऐसा लगता है कि वो श्रीराम है। वैसे तैमूर रामायण को देखना बहुत पसंद करता है।

इसके अलावा सैफ बताते हैं तैमूर को किंग आर्थर और तलवारों के बारे में भी सुनना अच्छा लगता है। करीना और वो अक्सर तैमूर को इन सभी के बारे में पढ़कर सुनाते रहते हैं।

इतना ही नहीं सैफ ने आगे बताया तैमूर अक्सर कोरोना वायरस बोलता रहता है और हमेशा मास्क पहनकर ही रखता है। आगे अभिनेता ने बताया उनके बेटे को क्रिकेट में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है। हालांकि सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है।

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म दिल बेचारा में दिखाई दिए थे। वहीं अभिनेता के अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब बंटी और बबली के सीक्वल में काम कर रहे हैं।

वैसे हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रानी मुखर्जी और सिद्घांत चतुर्वेदी जैसे स्टार के साथ नजर आने वाले हैं। सैफ इसके अलावा फिल्म ‘भूत’ पुलिस में भी काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



