फ़िल्म निर्माता और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह अब बदले के मूड में है। उन पर सुशांत की मौत को लेकर कई सवाल उठाए गए। या यू कहे की संदीप को मीडिया ने लोगो की नज़रो में गुनेहगार ही साबित कर दिया था। उन्हें इस बीच काफी कुछ सहना पड़ा लेकिन अब वो खुल कर सामने आए है। संदीप ने पहले ही उन पर लगाए गए सभी गलत इल्ज़ामो पर सबूत के साथ अपनी सफाई दे दी थी। अब उन्होंने अपना अगला कदम लिया है।
अब संदीप सिंह ने रिपब्लिक टीवी को मान-हानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में 200 करोड़ की मान-हानि का दावा किया गया है। संदीप सिंह ने नोटिस इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। नोटिस के साथ संदीप ने लिखा- ये पेबैक टाइम है। संदीप सिंह की ओर से एडवोकेट राजेश कुमार द्वारा भेजे गये लीगल नोटिस में कहा गया है कि चैनल द्वारा संदीप सिंह के ख़िलाफ़ आपराधिक इरादे से मान-हानि करने वाली ख़बरें दिखाई गई थीं, जबकि सुशांत सिंह राजपूत और संदीप स्ट्रगल के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे।
टीवी बहसों, कार्यक्रमों और सोशल मीडिया में संदीप को बिना किसी सबूत के लगभग हर रोज़ शामिल करके सीबीआई और मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांचों को बाधित करने की कोशिश की गई। नोटिस में 3 अगस्त से 13 सितम्बर के बीच प्रसारित हुए अलग- अलग कार्यक्रमों का हवाला देते हुए संदीप सिंह पर आपत्तिजनक ख़बरें दिखाने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में संदीप का नाम दिशा सालियान केस से ग़लत तरीक़े से जोड़ने का भी आरोप चैनल पर लगाया गया है।

साथ ही, चैनल पर दिखाये गये सभी कार्यक्रमों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट की गई ख़बरों को हटाने की मांग की गई है। नोटिस में चैनल से लिखित और वीडियो के ज़रिए बिना शर्त माफ़ी मांगने को कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक तौर पर मान-हानि करने के लिए 200 करोड़ मुआवज़े की मांग भी की गई है।


Download Android App
Download iOS App




