बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को भले ही बॉलीवुड में ज्यादा दिलचस्पी ना हो पर पपराजी और मीडिया को उनमे बहुत इंटरेस्ट है। इब्राहिम की बहन सारा अली खान तो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है पर इब्राहिम अब तक ग्लैमर वर्ल्ड से दूर है।

इब्राहिम अली खान सोशल मीडिया पर सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से एक है और फैन फॉलोविंग के मामले में भी वो किसी से कम नहीं है। आये दिन इब्राहिम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है लेकिन इस बार यूजर्स उनसे कुछ नाराज नजर आ रहे है।
.jpg)
हाल ही में इब्राहिम का एक वीडियो सामने आया है जिसमे इब्राहिम अपनी क्रिकेट प्रैक्टिस से बाद वापस अपनी कार की तरफ लौटते दिखाई दे रहे है। इस दौरान वो काफी थके हुए दिखाई दे रहे है और उनके कंधे पर क्रिकेट किट का बैग नजर आ रहा है।
.jpg)
इस दौरान उनके हाथ में प्लास्टिक की बोतल भी थी। जैसे ही पपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने के आगे बढ़ते है, इब्राहिम थोड़ा परेशान नजर आते है। अपनी बोतल को कैमरे की तरफ करते हुए इब्राहिम उसे दबाते है और बोतल की कैप निकलकर जमीन पर गिर जाती है।

इब्राहिम अपनी बोतल की कैप उठाये बिना आगे बढ़ जाते है और अपनी कार में जाकर बैठ जाते है। अब यूजर्स ने उनकी ये हरकत पकड़ ली है और कैप नहीं उठाने पर उन्हें स्वच्छ भारत अभियान की याद दिलाई।
कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा की उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वो यूके से पढ़कर आये है , उन्हें कम कम से जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए और इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए।
.jpg)
अब देखिये यूजर्स का रिएक्शन :
1.

2.

3.

4.

5.

6.



Download Android App
Download iOS App



