Salman-Arijit controversy : Salman- Arjit विवाद पर भाईजान ने तोड़ी चुप्पी, बोले – “गलती मेरी थी…” अब साथ आएंगे ‘गलवान’ में!

Summary :

Salman‑Arijit controversy  :  Salman- Arjit विवाद पर भाईजान ने तोड़ी चुप्पी, बोले – “गलती मेरी थी…” अब साथ आएंगे ‘गलवान’ में! Salman‑Arijit controversy बॉलीवुड के दबंग ख़ान यानि सलमान खान ने आखिरकार उस पुराने विवाद पर चुप्पी तोड़ ही दी, जिसने सालों तक अरिजीत सिंह और उनके बीच की दूरियों को लेकर गॉसिप गलियों में हलचल मचा रखी थी। अब जब भाईजान बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं, तो एक मज़ेदार मोड़ पर इस पुराने किस्से का ताज़ा अपडेट भी आ गया है। Arijit Singh Salman Khan controversy : क्या था पूरा मामला? साल 2014 का एक अवॉर्ड…

Salman‑Arijit controversy  :  Salman- Arjit विवाद पर भाईजान ने तोड़ी चुप्पी, बोले – “गलती मेरी थी…” अब साथ आएंगे ‘गलवान’ में!

Salman‑Arijit controversy

Salman‑Arijit controversy
Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media

बॉलीवुड के दबंग ख़ान यानि सलमान खान ने आखिरकार उस पुराने विवाद पर चुप्पी तोड़ ही दी, जिसने सालों तक अरिजीत सिंह और उनके बीच की दूरियों को लेकर गॉसिप गलियों में हलचल मचा रखी थी। अब जब भाईजान बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं, तो एक मज़ेदार मोड़ पर इस पुराने किस्से का ताज़ा अपडेट भी आ गया है।

Arijit Singh Salman Khan controversy : क्या था पूरा मामला?

Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media
Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media

साल 2014 का एक अवॉर्ड शो के वक्त स्टेज पर सलमान और शाहिद कर रहे थे होस्टिंग, माहौल था मज़ाक-मस्ती से भरा। तभी अरिजीत सिंह पहुंचे स्टेज पर अवॉर्ड लेने स्लिपर्स में, कैज़ुअल लुक में। सलमान ने ठिठोली करते हुए पूछा – “सो गए थे क्या?” इस पर अरिजीत ने भी ताना कस्ते हुए कहा था “आप लोगों ने ही सुला दिया।”
बस फिर क्या था… भाईजान को बात लग गई दिल पर! और फिर शुरू हुई वो ठंडी जंग, जिसमें सलमान की फिल्मों से अरिजीत के गाने काटे जाने लगे –’बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और कई प्रोजेक्ट्स से अरिजीत का नाम आउट हो गया।

अरिजीत ने मांगी थी माफ़ी

Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media
Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media

कुछ साल बाद अरिजीत ने सोशल मीडिया पर सलमान से माफी भी मांगी थी – एक इमोशनल पोस्ट में। लेकिन सलमान ने तब कोई जवाब नहीं दिया था। सब कुछ साइलेंट मोड में चलता रहा। मगर अब, 2025 में, गेम बदल चुका है!

बिग बॉस 19 में हुआ धमाका!

Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media
Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media

बिग बॉस 19 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में जब कॉमेडियन रवि गुप्ता शो में आए, तो उन्होंने सलमान से पूछा – “डर लग रहा था कि आप कहीं मुझे भी अरिजीत सिंह न समझ लें।”सलमान मुस्कराए और बोले – “अब अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। जो कुछ हुआ था, वो मेरी तरफ से हुआ था… मेरी ही गलती थी।”
भाईजान ने खुलेआम मान लिया कि गलती उनकी थी। यही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि अरिजीत अब उनके लिए गाने गा रहे हैं – ‘टाइगर 3’ के बाद अब ‘गलवान’ में भी दोनों का धमाका होने वाला है।

‘गलवान’ में फिर बजेगी अरिजीत की आवाज़!

Salman Khan  ने यह भी कन्फर्म किया कि उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘गलवान’ की शूटिंग शुरू कर दी है और इसमें अरिजीत सिंह के गाने सुनने को मिलेंगे। यानी फाइनली फैंस को वही जादू दोबारा सुनने को मिलेगा – सलमान की स्क्रीन प्रेजेंस और अरिजीत की आवाज़ का मेल।
बॉलीवुड के लिए ये किसी कॉस्मिक रीयूनियन से कम नहीं!

Salman removed Arijit songs : बढ़ती चर्चाएँ और मीडिया का रुख

Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media
Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media

यह विवाद सारे बॉलीवुड और मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। कई लोग यह मानते थे कि इस तरह के झगड़े यह दर्शाते हैं कि फिल्म उद्योग में कलाकारों की ताकत सीमित है, जबकि सुपरस्टार की भूमिका ज़्यादा प्रभावी होती है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया गया कि सलमान ने अरिजित की आवाज़ वाले गाने को कई फिल्मों से हटाया — Kick, Prem Ratan Dhan Payo आदि — जैसा कि कुछ स्रोतों ने दावा किया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सलमान के परेशान होने की वजह सिर्फ वह स्टेज घटना नहीं थी, बल्कि यह कि वह कलाकारों द्वारा मजाक या टिप्पणी को व्यक्तिगत लेते हैं। समय के साथ, यह विवाद ठंडा पड़ने लगा, लेकिन मीडिया और फैंस की नजरों से यह पूरी तरह दूर नहीं हुआ।

फैंस ने कहा – “ये रिश्ता क्या कहलाता है!”

Salman‑Arijit controversy
Salman‑Arijit controversy-Souce : Social Media

सोशल मीडिया पर फैंस अब कह रहे हैं – “सलमान और अरिजीत साथ में? अब मज़ा आएगा बॉस!”
कुछ ने तो इसे “बॉलीवुड का सबसे जरूरी पैच-अप” करार दे दिया है।
द एंड… या न्यू बिगिनिंग? सलमान का ये स्टेटमेंट सिर्फ एक कंट्रोवर्सी का क्लोजर नहीं है, बल्कि ये दिखाता है कि बी-टाउन में भी बड़े दिल वाले लोग हैं जो माफ़ी मांगने से नहीं कतराते। अब देखना ये है कि ‘गलवान’ में दोनों क्या धमाका करते हैं।तो तैयार हो जाइए, भाईजान और अरिजीत की जुगलबंदी फिर से स्क्रीन पर राज करने आ रही है!

Also Read : Aishwarya Neil Controvercy : Neil संग अनबन की खबरों पर फूटा Aishwarya का गुस्सा, कहा- “हर कोई Deserve नहीं…”

Sneha Rai