दिन पर दिन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स एक ‘भयानक’ जगह बनते जा रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी नामी हस्ती की ट्रोलिंग होती है या फिर उसे या उसके परिवार को रेप की धमकी दी जाती है। इन पीड़ितों की लिस्ट में नया नाम अपने जमाने की मशहूर एक्टर और ‘दिल के अरमां आंसुओं में बह गए’ फेम सिंगर सलमा आगा की बेटी का जुड़ा है। सलमा आगा की बेटी जारा खान को एक लड़की ने सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दी है।

ज़ारा खान ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। ज़ारा ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उन्हें लगातार अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। यही नहीं, उन्हें रेप की धमकी भी दी गई थी, जिसके बाद ज़ारा ने मुंबई में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
.jpg)
ज़ारा खान ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच अनजान शख्स इंस्टाग्राम पर रेप की धमकियां दे रहा है। ज़ारा ने 6 नवंबर को एक महिला के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। यह महिला हैदराबाद की 23 वर्षीय एक एमबीए छात्रा है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने जारा को धमकी देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक फेक प्रोफाइल बनाई थी, जिससे वह जारा को मैसेजेस कर रही थी।

वहीं, ज़ारा की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच अधिकारियों ने जारा की शिकायत के बाद इसकी जानकारी साइबर सेल को दी, जिसके बाद साइबर सेल ने लोकल आईपी एड्रेस का पता लगाया और आरोपी तक जा पहुंची। बता दें जारा खान औरंगजेब’ और ‘देसी कट्टे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सलमा आगा ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। इनमें ‘दिल के अरमां, तू मेरा क्या लागे, ओ सजना ओ सजना, मेरा नाम सलमा जैसे गाने शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



