टाइगर जिन्दा है की जबरदस्त कामयाबी के बाद सलमान ला रहे है ये पांच ब्लॉकबस्टर फ़िल्में

Summary :

NULL

सलमान खान के लिए ये क्रिसमस जबरदस्त ख़ुशी लेकर आ रहा है ख़बरों के मुताबिक उनकी फिल्म टाइगर जिन्दा है ने जबरदस्त ओपनिंग पायी है और ये फिल्म शुरू के दो दिनों में करीब 80 करोड़ रूपए कमा चुकी है। सलाम खान और कटरीना ने 5 साल बाद किसी फिल्म में साथ काम किया है और दर्शकों को ये जोड़ी एक बार फिर पसंद आई है।

tiger zinda haiखतरनाक स्टंट और एक्शन से भरपूर ये फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही है। आज हम आपको बता रहे है इस फिल्म के बाद सलमान की आने वाली पांच ऐसी फिल्मों के बारे में जो अभी से ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है। आईये नजर डालते है साल 2018 में क्या धमाका करने वाले है दबंग खान।

race3रेस 3 : इस फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल हो चुकी है। सलमान खान की ये फिल्म काफी बिग बजट मानी जा रही है। ये फिल्म 2018 की ईद में रिलीज की जाएगी।

wanted 2वांटेड 2 : प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म वांटेड के सुपरहिट साबित होने के बाद इस फिल्म के सिक्वल पर चर्चा होने लगी थी और अब तय है की साल 2019 तक वांटेड 2 बड़े पर्दे पर होगी।

dabang3दबंग 3: 2018 के आखिरी तक ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान की दबंग 3 रिलीज होगी। पिछली बार की तरह ही इस बार इस फिल्म को अरबाज खान डायरेक्ट कर रहे है।

no entryनो एंट्री में एंट्री : कॉमेडी मूवी नो एंट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अभी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है पर चर्चा जोर पकड़ रही है की इस फिल्म के लिए स्टारकास्ट में सलमान का नाम तय है और बाकी की खोज जारी है।

bharatभरत: अतुल अग्निहोत्री के निर्देशन में बनने वाली फिल्म भी एक देशभक्ति फिल्म बताई जा रही है जिसमे आपको सलमान के जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

 

Desk Team