बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे के सितारे बुलंदियों पर हैं। करियर में काफी मुश्किल दौर देखने के बाद मानो अब उनके सभी रास्ते खुल गए हैं। टीवी पर बैन की वजह से दो साल तक वह घर पर बैठी रहीं, लेकिन अब भाबीजी की जिंदगी से संकट के बादल छट चुके हैं। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि शिल्पा को मुसीबत से बाहर निकालने के लिए खुद सलमान खान ने हाथ आगे बढ़ाया है।
यह तो किसी से छिपा नहीं है कि इस साल बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट में से सलमान शिल्पा को पसंद करते थे। अक्सर उन्हें शिल्पा की तरफदारी करते देखा गया। अपनी चहती कंटेस्टेंट के लिए अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जो दर्शाता है कि वह शिल्पा का करियर सेट करने में लगे हैं।
सलमान ने शिल्पा शिंदे के खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों में उनकी मदद करने का ऑफर किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, मेरे ज्यादातर कानूनी मामले निपट चुके हैं। बिग बॉस शो के बाद सलमान ने मुझसे पूछा कि क्या मेरा कोई केस बचा हुआ है? अगर कोई केस पेंडिंग है तो वो मेरी मदद कर सकते हैं।
शिल्पा ने आगे बोलते हुए कहा, जब मैं पुराने विवाद की वजह से काफी परेशान थी तब मुझे कई लोगों ने कहा था कि मैं सलमान खान से जाकर बात करूं, वो मेरी मदद जरूर करेंगे। शिल्पा ने कहा, उस समय मैं सलमान को नहीं जानती थी, लेकिन मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि इतने बड़े सुपरस्टार ने खुद मुझसे इस बारे में आकर पूछा और मदद का भरोसा दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा ने दबंग खान की तारीफ करते हुए कहा कि बिग बॉस में सलमान अकेले ऐसे इंसान थे जिन्होंने मेरा साथ दिया। जबकि हितेन तेजवानी, विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा ने मुझसे किनारा कर लिया था।
बिग बॉस के बाद अपने प्लान्स के बारे में खुलासा करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा कि उनका आधा समय फैंस का शुक्रिया अदा करने में जाएगा। फिर मैं होलीडे पर जाऊंगी। मैंने बहुत काम किया है बिग बॉस के घर में।
बता दें कि फिनाले में उन्होंने हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा को पीछे छोड़ दिया। हिना खान फर्स्ट रनर अप रहीं, वहीं विकास गुप्ता सेकंड रनर अप रहे। शिल्पा को 44 लाख रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं। सीजन की शुरूआत से ही शिल्पा मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त रही है।
टीवी जगत से कई सेलेब्स ने शिल्पा शिंदे को सपोर्ट किया था। उनकी बिग बॉस जर्नी को लोगों ने शानदार और खूबसूरत बताया। अब जब वह बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ घर से बाहर आ चुकी हैं तो सोशल मीडिया पर सेलेब्स की बधाइयों का ताता थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App










