बेंजामिन नेतन्याहू की मुंबई यात्रा के दौरान शुरू होगी ‘नमस्ते शालोम’ पत्रिका

Summary :

NULL

गुजरात दौरे के बाद अब इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतनयाहू अहमदाबाद से मुंबई के लिए रवाना हो गए है जहां यहूदी समुदाय इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुंबई यात्रा के दौरान ‘नमस्ते शालोम’ नाम की एक पत्रिका की शुरुआत करेंगे। भारत एवं इस्राइल के द्विपक्षीय संबंधों पर आधारित यह पत्रिका हर महीने प्रकाशित होगी।

पत्रिका के संपादकीय बोर्ड के सदस्य राल्फी झिराड ने बताया कि पत्रिका का विमोचन कल दक्षिण मुंबई के बाइकुला के मेगन डेविड साइनागॉग में होगा।

बेने इस्राइल हेरिटेज एंड जीनिलॉजिकल सेंटर के अध्यक्ष एवं प्रबंधन न्यासी झिराड ने कहा कि पत्रिका के संपादकीय सलाहकार बोर्ड में सांसद पूनम महाजन और राजीव चंद्रशेखर शामिल होंगे।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और भारत में इस्राइल के राजदूत डेनियल कार्मन ने पत्रिका का स्वागत किया है और बधाई संदेश भेजे हैं।

झिराड ने कहा, ‘‘भारत-इस्राइल संबंधों को मजबूत करने के लिए मोदी एवं नेतन्याहू की बड़ी पहल को आगे बढ़ाने और दुनिया में भारतीयों एवं यहूदियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान का मंच प्रदान करने के लिए इस पत्रिका की योजना बनाई गई है।’’

पत्रिका को भेजे गए अपने संदेश में मोदी ने कहा, ‘‘इस्राइल के साथ भारतीय लोगों की गहरी दोस्ती जश्न मनाने लायक है। दोनों देशों के बीच के करीबी रिश्ते सदियों पुराने हैं और ये मजबूत होते जाएंगे।’’

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में कहा, ‘‘भारत-इस्राइल के रिश्ते संस्कृति, सभ्यतागत मूल्यों एवं आपसी विश्वास के धागों से बुने हुए हैं। 2,000 से भी ज्यादा साल पहले यहूदी भारत में आए। उन्होंने प्रेम, बराबरी और परिवार जैसा स्वागत देखा। यह भारत की प्राचीन संस्कृति एवं इसके लोगों के विश्वास की अभिव्यक्ति है।’’

झिराड ने कहा कि पत्रिका के पहले अंक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इंटरव्यू है, जिसमें उन्होंने 2015 में हुई अपनी इस्राइल यात्रा पर विस्तार से बात की है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team