सलमान खान ने फिर उठाया सख्त कदम, केआरके के खिलाफ एक बार फिर भाईजान ने किया केस

Summary :

अब सलमान खान ने एक बार फिर से केआरके के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। वही, नए केस की जानकारी खुद केआरके ने दी है। केआरके ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि सलमान खान ने उनके ऊपर एक और केस दर्ज किया है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और केआरके के बीच लीगल बैटल चल रही है ये तो सब जानते है। लेकिन क्या आप जानते है ये लड़ाई एक नए मोड़ पर आ गयी है! लगता है केआरके को लेकर भाईजान का गुस्सा इतनी आसानी से शांत नहीं होने वाला। सलमान इस बार केआरके को मज़्ज़ा चखा कर ही चैन की सांस लेंगे। ऐसे में अब सलमान खान ने एक बार फिर से केआरके के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 
आपको बता दे, केआरके खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताते हैं और कई सितारों की फिल्म के रिव्यू भी लिखते हैं। इससे पहले सलमान खान ने केआरके के खिलाफ केस तब दर्ज करवाया जब उनकी फिल्म राधे आई थी। वही, नए केस की जानकारी खुद केआरके ने दी है। केआरके ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि सलमान खान ने उनके ऊपर एक और केस दर्ज किया है। हालांकि केआरके एक्टर के इस केस को बेवजह बता रहे हैं। 
केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बोलने के अलावा बॉलीवुड फिल्मी इंडस्ट्री और इससे जुड़े सितारों पर भी बयानबाजी करते रहते हैं। अब केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘जब से कोर्ट का आदेश आया है, मैंने सलमान खान के बारे में कोई वीडियो नहीं बनाया है, न ही उनकी किसी फिल्म, गाने या ट्रेलर का रिव्यू किया है और न ही उनके बारे में कोई ट्वीट किया है। लेकिन उन्होंने मेरे खिलाफ एक और मामला दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को है। मैं हैरान हूं कि सलमान खान मुझे इतना प्यार करते हैं और मुझे 24 घंटे सातों दिन याद करते हैं।’

सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान और केआरके के फैंस उनके ट्वीट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई का केआरके ने रिव्यू किया था, जिसके बाद सलमान खान की लीगल टीम केआरके के खिलाफ कोर्ट तक चली गई। केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी कर केआरके की याचिका पर जवाब मांगा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी याचिका में केआरके एक निचली अदालत के अंतरिम आदेश को रद्द करने का आग्रह कर रहे थे, जिसमें उन्हें सलमान खान, उनकी फिल्मों या उनकी कंपनियों पर कोई टिप्पणी करने से रोक दिया गया है। इसके बाद कोर्ट ने केआरके को आदेश दिया कि वह सलमान खान की किसी भी फिल्म या गाने का रिव्यू नहीं करेंगें। इसके बाद से उन्होंने सलमान खान की किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं किया।  

Desk Team