बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल एक्टर कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वही पूरा देश अभी 75वां आजादी का अमृत मोहत्सव मना रहा हैं।ऐसे में पीएम मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की है।जिसमे पीएम ने देशवासियों से अपील की थी की कर कोई अपने घर पर तिरंगा लहराए। वही पीएम की बातों का सम्मान करते हुए हाल ही में आमिर खान ने अपने घर पर तिरंगा लहराया था,और अब इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया हैं।

दरअसल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी पीएम नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल हो गए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा फहराया। सलमान खान के अलावा इस अभियान में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रणबीर कपूर,आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, कंगना रनोट और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी भाग लिया। इन सभी सेलेब्स ने अपने आवास पर तिरंगा लगाया है।

वही हाल ही में सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे थे। वहां उन्होंने नौसेना के जवानों संग खूब मस्ती की थी। जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भीहुई थी। वही इस दौरान सलमान खान ने नौसैनिकों की मेस में खाना भी बनाया और जवानों को होने वाली परेशानी के बारे में भी बात की।

वही एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करे तो सलमान जल्द ही अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाले हैं। जसिकी शूटिंग भी भाईजान आधी पूरी कर ली हैं।

इसी के साथ सलमान खान को मिल रहे धमकियों पर भी खास ध्यान दिया जा रह है। एक्टर के सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षा सम्बंधित हर चीज मुहैया कराई जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



