बलूचिस्तान को 1 अलग देश कहने पर बौखलाया Pakistan, Salman Khan को बताया Terrorist!

Salman Khan Balochistan Statement

Salman Khan Balochistan Statement: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस समय पाकिस्तान में अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। कुछ दिनों पहले सऊदी अरब में आयोजित JOY FORUM 2025 के दौरान सलमान खान ने ऐसा बयान दिया, जिसने पाकिस्तान को बुरी तरह बौखला दिया। इस बयान के बाद वहां के अधिकारियों ने उनके खिलाफ आतंक-रोधी कानून (Anti-Terrorism Act) के तहत FIR दर्ज कर दी है। लेकिन क्या कई पूरा मामला आइए जानते है।

Salman Khan Balochistan Statement: “बलूचिस्तान के लोग”

Salman Khan Balochistan Statement
Salman Khan Balochistan Statement (Credit: Social Media)

दरअसल, JOY FORUM के मंच पर सलमान खान (Salman Khan) ने कहा था “ये बलूचिस्तान के लोग, अफगानिस्तान के लोग, पाकिस्तान के लोग यहां हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत कर रहा है।” सलमान का यह बयान सुनते ही विवाद शुरू हो गया क्योंकि उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया था।

पाकिस्तान की जनता और सरकार ने इसे अपने देश की अखंडता पर टिप्पणी माना और सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी जताई। वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान के एक संगठन ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वहां की पुलिस ने आतंक-रोधी कानून की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।

Salman Khan: बलूचिस्तान को बताया अगल देश

Salman Khan
Salman Khan Terrorist (Credit: Social Media)

हालांकि, इस मामले पर सलमान खान (Salman Khan) या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, बलूचिस्तान के लोग लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्रता की मांग कर रहे हैं। उनका आंदोलन कई वर्षों से चल रहा है और उन्हें भारत से नैतिक समर्थन भी मिल चुका है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बार लाल किले से अपने भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था। इसी कारण जब सलमान खान ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान को अलग-अलग बताया, तो वहां के बलूच नेताओं ने सलमान खान इस बयान की सरहाना की।

क्या सलमान की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Balochistan
Balochistan (Credit: Social Media)

एक बलूच नेता ने कहा “सलमान खान (Salman Khan) ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े देश नहीं कर पाते।” अब देखना यह होगा कि क्या सलमान खान की यह टिप्पणी अनजाने में कही गई थी या जानबूझकर। लेकिन इतना तय है कि उनके एक छोटे से बयान ने भारत-पाकिस्तान के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Weekend के वार पर Bigg Boss में हुआ Double Elimination, Nehal Chudasama और Baseer Ali हुए घर से बेघर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।